फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salaar Star Prithviraj Sukumaran Talks About co star Prabhas and shares working experience with him

Prabhas: पृथ्वीराज सुकुमारन ने साझा किया 'सालार' में प्रभास के साथ काम करने का अनुभव, तारीफ में कही ये बात

Mon, 18 Dec 2023 01:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Dec 2023 01:04 PM IST
सार

फिल्म 'सालार' के बारे में बात करते हुए पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि जैसे ही उन्हें 'सालार' की कहानी पता चली, उनके दिमाग में पहला नाम प्रभास का ही आया। 

विज्ञापन
Salaar Star Prithviraj Sukumaran Talks About co star Prabhas and shares working experience with him
पृथ्वीराज सुकुमारन-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को लेकर चर्चा में हैं, जो इसी महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। बता दें कि 'सालार' दो दोस्तों की जिंदगी पर आधारित है, दोस्तों की भूमिका में प्रभास और पृथ्वीराज नजर आएंगे। हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म को लेकर कुछ दिलचस्प बातें साझा की हैं।

विज्ञापन


सबसे पहले आया प्रभास का ख्याल
फिल्म 'सालार' के बारे में बात करते हुए पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि जैसे ही उन्हें 'सालार' की कहानी पता चली, उनके दिमाग में पहला नाम प्रभास का ही आया। एक्टर ने कहा, 'मैंने कई बार प्रभास से कहा भी 'सालार' का एक्शन 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के एक्शन और ड्रामे जैसा है। इस किरदार को आप से बेहतर कोई निभा ही नहीं सकता। इतना ही नहीं प्रभास ने मुझे कभी आउटसाइडर जैसा महूसस नहीं होने दिया'।
विज्ञापन

Badshah: इस PAK अभिनेत्री के प्यार में मसरूफ हुए बादशाह! वायरल तस्वीर ने गर्म किया कयासों का बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथ्वीराज सुकुमारन ने की प्रभास की तारीफ
पृथ्वीराज ने आगे कहा, 'प्रभास इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन उन्होंने सेट पर कभी भी अपने स्टारडम को जाहिर नहीं होने दिया। आप यकीन करेंगे अगर सेट पर कोई आया है और उसे कुर्सी नहीं मिली है, तो प्रभास तब तक खड़े रहेंगे जब तक उस इंसान के लिए कुर्सी न आ जाए। वे सच में एक 'जेंटलमैन' हैं। उनके व्यवहार से कभी आपको नहीं लगेगा कि वे फिल्म के प्रमुख कलाकार हैं और आप नहीं। ये प्रभास का बड़प्पन है'।
Dunki: 'उनसे मिले प्यार को वापस देने की जरूरत है', दुबई इवेंट में शाहरुख ने की विक्की कौशल की तारीफ

इस दिन होगी रिलीज
'सालार' को लेकर पृथ्वीराज ने आगे कहा, 'जब मैंने उन्हें इस फिल्म के बारे में बताया तब प्रभास बार-बार एक ही चीज दोहरा रहे थे कि 'सर आप मुझे बाहुबली जैसी फिल्म के लिए बोल रहे हैं, लेकिन मैं रोमांटिक हीरो और कॉमेडी फिल्म करना चाहता हूं। अब आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिए वे किस तरह जमीन से जुड़े हुए स्टार हैं। चाहें फिल्म में वो कितना ही एक्शन क्यों न कर लें, लेकिन हकीकत में प्रभास बेहद मजाकिया, खुशमिजाज और मिलनसार इंसान हैं'। बता दें कि 'सालार' इसी साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी'।
Tanuja Health Update: अभिनेत्री तनुजा की हालत में सुधार, आज शाम तक मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed