फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tanuja health update: Reportedly Actress will be discharged from hospital in evening today

Tanuja Health Update: अभिनेत्री तनुजा की हालत में सुधार, आज शाम तक मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी!

Mon, 18 Dec 2023 12:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Dec 2023 12:56 PM IST
सार

एक्ट्रेस तनुजा की सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। फिलहाल वे आईसीयू में हैं। उनकी हालत में सुधार है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें आज शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Tanuja health update: Reportedly Actress will be discharged from hospital in evening today
तनुजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के जूहू में स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब एक्ट्रेस के हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। फिलहाल वे आईसीयू में हैं। उनकी हालत में सुधार है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें आज शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन


उम्र संबधी बीमारी के चलते कराया गया भर्ती
अभिनेत्री से जुड़ी करीबी सूत्रों के अनुसार, तनुजा को सांस लेने में समस्या होने लगी थी। वे अभी डॉक्टरों की देखरेख में आईसीयू में भर्ती हैं और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। तनुजा की बीमारी की खबर सामने आने के बाद प्रशंसक उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री तनुजा ने 16 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था।
विज्ञापन

Richa Chadha: करियर की शुरुआत में लाइमलाइट में रहने के लिए ऋचा को मिली थी अजीबोगरीब सलाह, एक्ट्रेस का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


1973 में रचाई शादी
तनुजा ने बॉलीवुड में अपनी अदाओं से हर किसी का दिल जीत लिया। उनकी पहली फिल्म 1960 में आई छबीली थी। इसके बाद वे 1962 में 'मेमदीदी' में नजर आईं और फिर कई फिल्मों में अपने जलवे बिखेरे। 1973 में तनुजा की मुलाकात 'एक बार मुस्कुरा दो' के सेट पर सोमू मुखर्जी से हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। तनुजा की दो बेटियां- काजोल और तनीषा हैं, जो बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
Dunki: 'उनसे मिले प्यार को वापस देने की जरूरत है', दुबई इवेंट में शाहरुख ने की विक्की कौशल की तारीफ

तनुजा की फिल्मों को लोग आज भी करते हैं याद
बता दें कि लोकप्रिय अभिनेत्री तनुजा ने हिंदी के साथ-साथ कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। वे गुजरे जमाने की स्टार शोभना समर्थ और निर्माता कुमारसेन समर्थ की बेटी हैं। इनकी बहन नूतन भी मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। तनुजा की 'बहारें फिर भी आएंगी', 'ज्वेल थीफ', 'हाथी मेरे साथी' और 'मेरे जीवन साथी' जैसी फिल्मों को लोग आज भी याद करते हैं।
Prabhas: पृथ्वीराज सुकुमारन ने साझा किया 'सालार' में प्रभास के साथ काम करने का अनुभव, तारीफ में कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed