फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Badshah shares screenshot of video call with Hania Aamir amid dating rumors see netizens reaction

Badshah: इस PAK अभिनेत्री के प्यार में मसरूफ हुए बादशाह! वायरल तस्वीर ने गर्म किया कयासों का बाजार

Mon, 18 Dec 2023 12:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 18 Dec 2023 12:38 PM IST
सार

वहीं, बादशाह ने हाल ही में हानिया के साथ अपने वीडियो चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। तस्वीर में अभिनेत्री को दिल खोलकर हंसते हुए देखा जा सकता है। आअए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
 

विज्ञापन
Badshah shares screenshot of video call with Hania Aamir amid dating rumors see netizens reaction
हानिया आमिर और बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रैपर बादशाह और पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। दोनों की तस्वीरें फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही इनके डेटिंग की अफवाहें भी जोरो-शोरों से उड़ रही है। जहां दोनों सितारे हाल ही में एक साथ होने की अटकलों में घिरे हुए हैं। वहीं, बादशाह ने हाल ही में हानिया के साथ अपने वीडियो चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। तस्वीर में अभिनेत्री को दिल खोलकर हंसते हुए देखा जा सकता है। आअए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


हानिय आमिर के साथ बादशाह ने साझा कीं तस्वीरें
हानिया और बादशाह के बारे में अफवाहें इंटरनेट पर तब फैलनी शुरू हुईं, जब अभिनेत्री ने बादशाह के साथ अपने मौज-मस्ती भरे दिन के वीडियोज आर तस्वीरें साझा करनी शुरू कीं। रैपर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हनिया आमिर के साथ अपने वीडियो चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया, और तस्वीर में अभिनेत्री को तेजी से हंसते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन





सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल
इस स्क्रीन शॉट को साझा करते बादशाह ने लिखा, “जोक क्या था।" हनिया ने बाद में उनके सवाल का जवाब दिया और लिखा, "जिंदगी। इस पोस्ट पर कई लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, हाथी और चींटी की जोड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा, इसे पाकिस्तान क्यों नहीं भेज देते हैं। वैसे भी इसे यहां कोई महिला दोस्त नहीं मिल रही है। एक और यूजर ने लिखा, दोनों को देखकर अच्छा लग रहा है। शायद दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Richa Chadha: करियर की शुरुआत में लाइमलाइट में रहने के लिए ऋचा को मिली थी अजीबोगरीब सलाह, एक्ट्रेस का खुलासा


PAK की जाी मानी अभिनेत्री हैं हानिया
हानिया पाकिस्तानी मनोरंजन उद्योग में एक प्रतिष्ठित नाम है और विशेष रूप से, उनके काम ने न केवल उनके देश में बल्कि भारत सहित विश्व स्तर पर भी उन्हें पहचान दिलाई है। उन्होंने 2016 में जनान के साथ अभिनय की शुरुआत की और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चुनौतीपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed