Aneet Padda: ‘सैयारा’ फेम अनीत ने पोस्ट किए लाइफ के हैप्पी मोमेंट्स, तस्वीरों में दिखा चुलबुला अंदाज
Saiyaara Fame Actress Aneet Padda: ‘सैयारा’ की हीराेइन अनीत पड्ढा को लेकर यंग ऑडियंस के बीच अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है। इस एक्ट्रेस की रियल लाइफ के बारे में भी फैंस जानना चाहते हैं। हाल ही में अनीत ने अपनी लाइफ के कुछ हैप्पी मोमेंट्स सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।
विस्तार
फिल्म ‘सैयारा’ में लीड कपल का रोल निभाने वाले अहान पांडे और अनीत पड्ढा की इन दिनों हर जगह चर्चा है। अपनी सादगी से एक्ट्रेस अनीत ने फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी लाइफ के कुछ खूबसूरत पल साझा किए हैं। इन तस्वीरों में भी ‘सैयारा’ की वाणी की झलक फैंस को मिल सकती है।
प्यारे डॉगी संग खुशी भरे पल गुजारती दिखीं अनीत
अनीत पड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में कुछ प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक तस्वीर में उनके साथ दो डॉगी हैं। अनीत उन डॉग्स के साथ खेल रही हैं, उन पर अपना प्यार लूटा रही है। इस तस्वीर में वह काफी खुश भी नजर आ रही है। एक फोटो में स्कूटी पर वह अपने फैमिली मेंबर के साथ बैठी हैं, इसी स्कूटी पर उनका डॉग भी नजर आ रहा है।
फैमिली संग आउटिंग पर निकली ‘सैयारा’ की वाणी
अनीत ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वह किसी रेस्तरां जैसी जगह में नजर आ रही हैं। इस जगह से फनी वीडियो बनाकर अनीत ने पोस्ट किया है। जो तस्वीरें और वीडियो अनीत ने शेयर किए हैं, उनमें वह बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।
अनीत पड्ढा की फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया है। 12वें दिन में आकर यह फिल्म भारत में कुल 264.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। अब तक रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में कमाई के मामले में यह फिल्म दूसरे नंबर (वर्ल्डवाइड) पर आ चुकी है।