फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saiyaara Worldwide Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Mohit Suri Movie Enters In 400 CR Club

Saiyaara Worldwide Box Office: देश ही नहीं, विदेशों में भी बजा 'सैयारा' का डंका, 400 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Tue, 29 Jul 2025 04:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 29 Jul 2025 04:31 PM IST
सार

Saiyaara Movie Box Office: फिल्म 'सैयारा' की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। वीकएंड पर शानदार कमाई का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब यह फिल्म वीकडेज में भी कमाल कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म 400 करोड़ी बन चुकी है।

विज्ञापन
Saiyaara Worldwide Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Mohit Suri Movie Enters In 400 CR Club
सैयारा - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन से ही यह फिल्म रिकॉर्ड बना रही है। शानदार ओपनिंग लेने के बाद 'सैयारा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही 300 करोड़ी क्लब में एंट्री ले सकती है। इस फिल्म का जादू सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वर्ल्डवाइड कमाई में इसने 400 करोड़ रुपये की दहलीज छू ली है।

विज्ञापन

Saiyaara Worldwide Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Mohit Suri Movie Enters In 400 CR Club
सैयारा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

गेम चेंजर फिल्म साबित हुई 'सैयारा'
ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने आज मंगलवार को एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके मुताबिक 'सैयारा' वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। उन्होंने लिखा है, 'फिल्म 'सैयारा' ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सही मायने में यह एक गेम-चेंजर फिल्म साबित हुई है, दुनियाभर में अपने शानदार कलेक्शन से सबको हैरान कर दिया है'।

Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने 'तन्वी द ग्रेट' के लिए थपथपाई अनुपम खेर की पीठ, 'सैयारा' पर कर डाली ये टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन

Saiyaara Worldwide Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Mohit Suri Movie Enters In 400 CR Club
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन
फिल्म 'सैयारा' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं और दोनों की ही यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म सैयारा का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन करीब 318 करोड़ रुपये है। वहीं, नेट कलेक्शन करीब 260.25 करोड़ रुपये है। वहीं, ओवरसीज यह फिल्म 86 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कारोबार 404 करोड़ रुपये हो गया है। 
 

विज्ञापन

Saiyaara Worldwide Box Office Collection: Ahaan Panday Aneet Padda Mohit Suri Movie Enters In 400 CR Club
सैयारा फिल्म का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

दूसरे वीकएंड पर जुटाया इतना कलेक्शन
फिल्म 'सैयारा' ने दूसरे वीकएंड पर भी शानदार कमाई की। दूसरे सप्ताहांत के कारोबार के मामले में इसने दंगल', 'पठान', 'संजू', 'बजरंगी भाईजान' और 'केजीएफ 2' को पीछे छोड़ दिया। 'सैयारा' ने दूसरे वीकएंड पर कुल 75.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। बता दें कि यह एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed