फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu to Undergo Angiography Soon, Doctor Says Her Diabetes Needs to be Controlled

हेल्थ अपडेट: सायरा बानो की एंजियोग्राफी जल्द, डॉक्टर बोले- मधुमेह नियंत्रित करने की जरूरत

Thu, 02 Sep 2021 11:07 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 02 Sep 2021 11:07 AM IST
सार

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की है कि सायरा बानो को लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल्युअर हुआ है, जिसके कारण उनकी एंजियोग्राफी करनी होगी।

विज्ञापन
Saira Banu to Undergo Angiography Soon, Doctor Says Her Diabetes Needs to be Controlled
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : file photo

विस्तार

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की है कि सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल्युअर हुआ है, जिसके कारण उनकी एंजियोग्राफी करनी होगी। सायरा 77 साल की हैं और अपने पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से वह सदमे में थी। उनके परिवार ने पुष्टि की है कि रक्तचाप की समस्या के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


उनका इलाज कर रहे डॉक्टर नितिन गोखले ने एक अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि सायरा बानो को सांस लेने में तकफील हो रही थी और उनका मधुमेह बढ़ गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अभी सायरा बानो की स्थिति नियंत्रण में हैं, लेकिन जल्द ही उनकी एंजियोग्राफी होगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सायरा बानो की एंजियोग्राफी कब होगी। डॉक्टर का कहना है कि इस पर निर्णय जल्द लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सायरा बानो अब पहले से एकदम ठीक हैं और उनको जल्द ही आइसीयू से बाहर निकाला जाएगा। डॉक्टर ने कहा कि हमें सबसे पहले उनके डायबिटीज को कंट्रोल करने की जरूरत है। हालांकि, सायरा बानो के परिवार को कहना है कि उनको एंजियोग्राफी की कोई जल्दी नहीं है और चार-पांच दिन में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


 

इससे पहले उनके पारिवारिक मित्र ने खुलासा किया था कि सायरा बानो की तबीयत ठीक नहीं है। पति दिलीप कुमार की मृत्यु के बाद से वह सदमे में थी जिसके कारण उनका स्वास्थ्य गिर गया था। बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ है। दिलीप साहब की मौत के बाद सायरा बानो तनाव में थी जिसके असर उनके हेल्थ पर पड़ा। आपको बता दें कि सायरा बानो इस वक्त 77 साल की हैं।

इसे भी पढ़ें-सायरा बानो अस्पताल में भर्ती: कभी दिलीप कुमार के सामने रखी थी ये शर्त, 22 साल में हो गई थी शादी


वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी जमाने में मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार थीं। साल 1963 से लेकर 1969 के दौरान फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्रियों में सायरा बानो का भी नाम था। वो इस दौर में तीसरी सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल थीं। साल 1971 से लेकर 1976 तक उनका नाम चौथी ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल था, जो किसी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा लेती थीं।

साल 1966 में उनकी शादी दिलीप कुमार से हुई थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 22 साल थी। छोटी उम्र से ही सायरा, दिलीप कुमार की फिल्में देखती थीं। वो उनकी फैन थी। उनका सपना भी दिलीप कुमार की तरह बनने का था। उनकी मां नसीम बानो भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थी। साल 1941 में पैदा हुई सायरा बानो के पिता बंटवारे  के बाद पाकिस्तान चले गये थे। मां नसीम बानो हिंदुस्तान में ही रहीं और इसके बाद लंदन चली गईं। सायरा की पढ़ाई-लिखाई लंदन में ही हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed