फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu Remembers Sadhana on Her 85th Birth Anniversary Calls Her One Of The Finest Artists Cinema

साधना की 85वीं बर्थ एनिवर्सरी पर सायरा बानो ने किया याद, पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट; कही ये बात

Wed, 02 Sep 2026 01:53 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 02 Sep 2026 01:53 PM IST
सार

Saira Banu on Sadhana: दिग्गज अभिनेत्री साधना की 85वीं बर्थ एनिवर्सरी पर अभिनेत्री सायरा बानो ने उन्हें याद किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Saira Banu Remembers Sadhana on Her 85th Birth Anniversary Calls Her One Of The Finest Artists Cinema
सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर साधना के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने साधना को ‘भारतीय सिनेमा की बेहतरीन कलाकारों में से एक’ बताया।

विज्ञापन

सायरा बानो ने साधना की इन फिल्मों को किया याद
सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साधना के साथ-साथ राज कपूर और माला सिन्हा जैसे सितारों के साथ की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ सायरा ने लिखा, ‘उनके जन्मदिन पर साधना की प्यारी याद में। भारतीय सिनेमा की बेहतरीन कलाकारों में से एक और बेहद गर्मजोशी और शालीनता से भरी शख्सियत।’

विज्ञापन

सायरा बानो ने साधना के शानदार फिल्मी करियर को याद करते हुए उनकी फिल्मों ‘वो कौन थी’, ‘मेरा साया’ और ‘वक्त’ का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि साधना, एस मुखर्जी के फिल्मालय स्टूडियोज की बेहतरीन खोजों में से एक थीं। उन्होंने कहा कि ‘वो कौन थी’, ‘मेरा साया’ और ‘वक्त’ में साधना का शानदार काम आज भी लोगों के दिलों और यादों में हमेशा के लिए बसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

Saira Banu Remembers Sadhana on Her 85th Birth Anniversary Calls Her One Of The Finest Artists Cinema
सायरा बानो - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

सायरा बानो भी हैं हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री

  • वहीं सायरा बानो खुद भी हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने साल 1961 में फिल्म ‘जंगली’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी।
  • इसके बाद उन्होंने 'शागिर्द', 'दीवाना', 'सगीना', 'आई मिलन की बेला', 'पड़ोसन', 'हेरा फेरी' और 'गोपी' जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
  • एक्टिंग से संन्यास लेने से पहले उनकी आखिरी फिल्म ‘फैसला’ थी, जो 1988 में रिलीज हुई थी।
  • सायरा बानो की शादी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से हुई थी।
  • सायरा बानो को हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में भी गिना जाता है।
  • साल 2022 में उन्हें ‘75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस’ की लिस्ट में भी शामिल किया गया था।

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भाई 'हुंकार- द रोर', अनीत पड्डा की अपकमिंग सीरीज पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed