फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu Files Complaint Against Mumbai Developer for dilip kumar property

मुंबई के एक बिल्डर के खिलाफ थाने पहुंचीं सायरा बानो, CM को दे चुकी हैं शिकायत

Mon, 08 Jan 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Saira Banu Files Complaint Against Mumbai Developer for dilip kumar property

हिंदी सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस और लिजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने करीब 1 महीने पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को एक खत लिखा था। इस खत में उन्होंने बांद्रा के रहने वाले एक डेवलपर की शिकायत की थी जो कि उन लोगों को परेशान कर रहा था। अब सायरा बानो ने धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

Saira Banu Files Complaint Against Mumbai Developer for dilip kumar property

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक सायरा बानो ने खार पुलिस स्टेशन में उस डेवलपर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की शिकायत दर्ज कराई है। केस की जांच इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) करेगी।

दरअसल अगस्त 2017 में सुप्रीम कोर्ट काफी समय से लंबित पड़े एक प्रॉपर्टी के मामले में एक्टर दिलीप कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया था। मुंबई के ब्रांदा इलाके में स्थित उस प्रॉपर्टी को लेकर दिलीप कुमार ने साल 2006 में एक रियल स्टेट कंपनी के साथ एग्रीमेंट कर रखा था लेकिन अब तक उस पर कोई कंस्ट्रक्शन का काम नहीं हुआ है। इसी को लेकर कोर्ट में केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed