{"_id":"d0f16d12-912a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"saif-kareena-not-together-in-holy","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में भी अलग-अलग होंगे सैफ-करीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
होली में भी अलग-अलग होंगे सैफ-करीना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Mar 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे के बाद अब सैफीना की जोड़ी शादी के बाद अपनी पहली होली भी एक साथ नहीं सेलिब्रेट कर पाएगी। कपूर खानदान अपनी होली पार्टी के लिए इंडस्ट्री में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
इस बार की होली खास मानी जा रही थी क्योंकि सैफ और करीना की शादी के बाद यह पहली होली थी। सभी को लग रहा था कि एक बार फिर से जबरदस्त होली की पार्टी कपूर खानदान में देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
लेकिन यह क्या? होली पर सेलिब्रेशन तो दूर यह जोड़ी एक साथ भी नहीं होगी। वजह एक बार फिर फिल्मों की शूटिंग है।
होली के दिन सैफ लखनऊ में तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग करेंगे तो करीना करन जौहर की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' की शूटिंग करेंगी। इस फिल्म में करीना के साथ इमरान खान नजर आएंगे।
विज्ञापन