{"_id":"b37cccb6ec05494a4905f4690c5d0959","slug":"saif-dislikes-his-and-kareena-s-on-screen-pair","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ को पसंद नहीं करीना के साथ रोमांस ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ को पसंद नहीं करीना के साथ रोमांस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे नवाब और बेगम करीना रियल जिंदगी में तो एक दूसरे के जोड़ीदार हैं। लेकिन पर्दे पर इनकी जोड़ी फीकी साबित होती है। सैफ तो करीना के साथ बिग स्क्रीन पर जोड़ी बनाना भी नहीं चाहते।
विज्ञापन
इस राज का खुलासा हम नहीं बल्कि सैफ अली खान की बेगम यानि करीना कपूर ने खुद ही किया है कि सैफ को उनकी जोड़ी ऑन स्क्रीन पसंद नहीं है।
हाल ही में हुए साक्षात्कार में जब करीना से पूछा गया कि वे सैफ के साथ फिल्मों में कब नजर आएंगी तो उनका जवाब यह था कि मेरा मानना है कि सैफ को नहीं लगता कि हम दोनों एक साथ फिल्म में अच्छे लगते हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि वो अपनी बाकी लीडिंग लेडीज के साथ बिजी हैं। गौरतलब है कि सैफ और करीना एक साथ 'टशन', 'एजेंट विनोद' और 'कुर्बान' जैसी फिल्में साथ में कर चुके हैं और यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी हैं।
विज्ञापन