{"_id":"6c500ea7d1c412ce653c040b2722bb2c","slug":"saif-bebo-and-lolo-will-be-seen-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म में साली और घरवाली के साथ दिखेंगे सैफ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म में साली और घरवाली के साथ दिखेंगे सैफ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Jul 2013 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान जल्द ही एक फिल्म में अपनी बीवी और साली के साथ एकसाथ नजर आएंगे। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे संयोग कम ही बन पाते हैं।
विज्ञापन
जी हां, करिश्मा कपूर , करीना कपूर और सैफ अली खान जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री में साथ साथ नजर आने जा रहे हैं। खुद करीना कपूर ने इस बात की पुष्टि की है।
यह डॉक्यूमेंट्री एक लाइफस्टाइल डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें करीना के हेल्दी लाइफस्टाइल पर फोकस किया जायेगा। बेबो इस डॉक्यूमेंट्री में हेल्दी लाइफस्टाइल, डायट और एक्सरसाइज के बारे में बात करेंगी।
विज्ञापन
साथ ही वह यह भी बतायेंगी कि किस तरह बैलेंस डायट को फॉलो किया जा सकता है। यही नहीं इस डॉक्यूमेंट्री में सैफ और करिश्मा को भी शामिल किया गया है।
चूंकि ये दोनों भी फिटनेस फ्रीक हैं। ये दोनों भी अपने अपने हेल्दी लाइफस्टाइल की चर्चा फिल्म में करेंगे। करीना इस बात से खुश हैं कि उन्हें पहली बार इसी माध्यम से सही साथ साथ अपनी बहन लोलो और सैफ के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
यह डॉक्यूमेंट्री रुजुता बना रही हैं, जो कि करीना की डायटीशियन हैं, और उनकी वजह से ही करीना को साइज जीरो मिला था। सो, करीना ने रुजुता को पूरी तरह से सपोर्ट किया है।