फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saif and shahid kapoor will coming in vishal bhardwaj films

क्यों चर्चा में हैं करीना के पुराने आशिक और पति सैफ

Tue, 28 Apr 2015 05:02 PM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
saif and shahid kapoor will coming in vishal bhardwaj films

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ‘हैप्पी एंडिंग’ के बाद से किसी भी फिल्म को हाथ में नहीं ले रहे थे। लेकिन अब फिल्म निर्माताओं को उन्होंने हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


उन्होंने विशाल भारद्वाज, सुजॉय घोष और विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्मों के लिए हामी भर दी है। विशाल भारद्वाज की फिल्म की चर्चा जोरों पर है। चर्चा की मुख्य वजह है सैफ और शाहिद इस फिल्म में साथ में नजर आएंगे।

विज्ञापन

काम से भरे हैं सैफ के हाथ

saif and shahid kapoor will coming in vishal bhardwaj films

जब इस फिल्म के बारे में सैफ से दिल्‍ली में आयोजित ए‍क मोबाइल लॉन्‍च के मौके पर इस बारे में पूछा गया, तो वो बोले, “हां, मैं विशाल की फ‌िल्‍म कर रहा हूं।

हालांकि, अभी तक स्‍क्र‍िप्‍ट नहीं पढ़ी है। उनके साथ काम करने को लेकर मैं काफी उत्‍साहित हूं।”सैफ जापानी उपन्यास पर आधारित सुजॉय घोष की थ्रि‍लर फिल्म ‌में भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत होंगी।

इसके अलावा ‘उड़ान’ और ‘लुटेरा’ सरीखी फिल्में देने वाले विक्रमादित्‍य मोटवानी की भी  फिल्म में सैफ होंगे। यानी अब कहा जा सकता है कि सैफ के हाथ काम से भरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed