{"_id":"f5f934437defcec94533fbcacce5a0b2","slug":"saif-and-jimmy-are-good-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीना के अलावा भी कोई है सैफ का पार्टनर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना के अलावा भी कोई है सैफ का पार्टनर!
अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 23 Oct 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान की 'बुलेट राजा' २९ नवंबर को रिलीज होने जा रही है। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जिम में एक्सरसाइज करने के लिए उन्हें एक खास दोस्त मिला।
वह हैं जिमी शेरगिल। सैट पर मौजूद सूत्रों के अनुसार सैफ की तरह जिमी शेरगिल भी कसरत करने के बहुत शौकीन हैं। हालांकि दोनों पहले भी फिल्म 'एकलव्य' और 'हम तुम' में साथ काम कर चुके हैं।
लेकिन 'बुलेट राजा' की शूटिंग के दौरान बात कुछ खास थी क्योंकि दोनों ने कोलकाता और लखनऊ में शूटिंग के दौरान लंबा वक्त साथ गुजारा।
ऐसे में साथ-साथ एक्सरसाइज करते हुए उनकी दोस्ती और परवान चढ़ी। सूत्रों के अनुसार, सैफ और जिमी के बीच जिम को लेकर एक जैसी दीवानगी है।
दोनों पूरा दिन शूटिंग करते थे, लेकिन शाम को उनका वक्त एक्सरसाइज करने का होता था। टीम को खास तौर पर कह दिया था कि जिम के समय उन्हें कतई परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
वैसे लखनवी खाने और इलेक्ट्रॉनिक चीजों के लिए भी दोनों सितारों का जुनून समान था। अब देखना यह है कि यह दोस्ती कितनी आगे जा पाती है। निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की यह फिल्म उत्तर प्रदेश में आधारित है और इसमें सोनाक्षी सिन्हा, विद्युत जमवाल, गुलशन ग्रोवर, राज बब्बर और चंकी पांडे भी हैं।