{"_id":"299806dccae51c125d2e8583c1843b28","slug":"saif-ali-khan-in-tripel-roel","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़वा नहीं सैफ को तीन चेहरों का टेंशन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जुड़वा नहीं सैफ को तीन चेहरों का टेंशन
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 27 Dec 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान को इन दिनों एक अजीब टेंशन है। यह टेंशन जुड़वा बच्चों का नहीं है।
विज्ञापन
वासु भगनानी की फिल्म हमशकल्स में सैफ की भूमिका बड़ी चुनौतीपूर्ण है। इसमें वे एक साथ तीन भूमिकाएं निभा रहे हैं। साजिद खान के निर्देशन में बन रही यह एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जिसमें तीन हमशक्लों की करतूतों के जरिए दर्शकों को हंसाया जाएगा।
ऐसी फिल्मों में अभिनय करना कतई आसान नहीं। यही वजह है कि सैफ को ट्रिपल भूमिका निभाने में काफी दिक्कत आ रही थी। यह दिक्कत तकनीक की थी। सैफ का साफ कहना था कि जब तक इस फिल्म की शूटिंग में हॉलीवुड की फिल्मों जैसी तकनीक का इस्तेमाल नहीं होगा, रिजल्ट अच्छा नहीं निकलेगा।
विज्ञापन
साजिद खान भी सैफ की बातों से सहमत हो गए। जब प्रोड्यूसर वासु को इस बात की जानकारी मिली कि उनकी फिल्म की शूटिंग में अत्याधुनिक तकनीक के प्रयोग की आवश्यकता है, तो उन्होंने साजिद को लॉस एंजलिस से वीएफएक्स तकनीक हायर करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
वासु का कहना है कि वे एक बड़ी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, इसलिए बजट में कटौती करने का सवाल ही नहीं उठता है। हॉलीवुड की फिल्मों में वीएफएक्स तकनीक का सफलतापूर्वक इस्तेमाल कर चुके नामी तकनीशियन अगले महीने मुंबई पहुंच जाएंगे।
वासु के इस कदम से सैफ अली खान ने राहत की सांस ली है। दरअसल यह फिल्म सैफ के लिए बहुत मायने रखती है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म बुलेट राजा बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है।
यही वजह है कि सैफ ने हमशकल्स पर अपना ध्यान पूरी तरह केंद्रित कर दिया है। यहां तक कि निर्देशक साजिद खान के लिए भी यह फिल्म काफी महत्व रखती है।
उनकी भी पिछली फिल्म हिम्मतवाला सुपर फ्लॉप रही है। हालांकि साजिद का कहना है कि हमशकल्स से सैफ अपने दर्शकों को चौंका देंगे। उनकी कॉमेडी टाइमिंग का कोई जवाब नहीं है।