{"_id":"5541eaa8-976e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"saif-ali-khan-in-mohit-suri-s-next","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ को लेकर फिल्म बनाएंगे मोहित सूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ को लेकर फिल्म बनाएंगे मोहित सूरी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Mar 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ट कैंप की फिल्में 'जहर', 'राज', 'मर्डर टू', 'कलयुग' में इमरान हाशमी और कुणाल खेमू को निर्देशित कर चुके मोहित सूरी जल्द ही अभिनेता सैफ अली खान के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सूरी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सूरी कहते हैं, "अभी कुछ भी निश्चित नहीं हुआ है। मैं अभी फिल्म की पटकथा लिख रहा हूं। इसको लेकर मैं जल्द ही सैफ से बात करूंगा।"
विज्ञापन
"मुझे लगता है कि सैफ एक अद्भुत अभिनेता हैं। मैंने इससे पहले किसी भी खान अभिनेता के साथ काम नहीं किया है लेकिन इस फिल्म के लिए सैफ सर्वश्रेष्ठ हैं।"
उन्होंने कहा, "इससे ज्यादा मैं अभी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।"
वैसे मोहित अब सिर्फ भट्ट कैंप की ही फिल्में निर्देशित नहीं कर रहे हैं, जल्द ही वे बालाजी टेलिफिल्म्स के लिए भी एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह भट्ट कैंप से अलग उनकी पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन
उनकी अब तक की फिल्मों में उन्होंने ज्यादातर न्यूकमर अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ ही काम किया है। यह पहला मौका होगा जब वे सैफ जैसे स्टार के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं।