फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'saheb biwi aur gangster returns' a entertaining film

पिछली फिल्म से ज्यादा मसालेदार होगी 'साहब बीवी..'

Tue, 05 Mar 2013 12:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Mar 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
'saheb biwi aur gangster returns' a entertaining film

आठ मार्च को रिलीज हो रही तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' अपनी मूल फिल्म से कहीं ज्यादा भव्य, जादुई और ड्रामेटिक होगी। यह बात खुद फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने कही। उन्होंने कहा कि कम बजट होने की वजह से वह पिछली फिल्म वैसी भव्य नहीं बना पाए थे जैसे कि वह चाहते थे।

विज्ञापन


तिग्मांशु धूलिया का कहना है कि उनके निर्देशन में पहले बनी फिल्म ‘साहब बीबी और गैंगस्टर’ से वह पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे और इसी रचनात्मक भूख को मिटाने के लिए उन्होंने इस फिल्म का सीक्वल ‘साहब, बीबी और गैंगस्टर रिटर्न’ बनाया जो पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा भव्य और गुत्थियों से भरा है।

विज्ञापन


रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘साहब, बीबी और गैंगस्टर रिटर्न', 2011 में बनी ‘साहब, बीबी और गैंगस्टर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में इरफान खान, सोहा अली और राज बब्बर जैसे नये कलाकारों को शामिल किया गया है जबकि मुख्य अभिनेता के रूप में जिमी शेरगिल और अभिनेत्री के लिए माही गिल को दोहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिग्मांशु ने बताया कि 'साहब, बीबी और गैंगस्टर' की सफलता ने मुझे इसकी अगली कड़ी बनाने के लिए प्रेरित किया क्योंकि पहले बनी इस फिल्म से मैं बतौर निर्देशक बहुत संतुष्ट नहीं था। ‘साहेब, बीबी और गैंगस्टर’ मैंने काफी कम बजट में बनाई थी और इस कारण से मैं राजशाही को भव्य तरीके से नहीं दर्शा पाया था। इस फिल्म को आपको राजशी झलक देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed