{"_id":"6c3fbb1b762025de2697807fb1ef9c2b","slug":"saharukh-khan-salman-khan-happy-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की फिल्म में काम करेंगे सलमान!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की फिल्म में काम करेंगे सलमान!
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Mon, 06 Jan 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2014 में जहां एक ओर शाहरुख और सलमान की बॉक्स ऑफिस वार की खबरें आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर एक बेहद चौंकाने वाली बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
सुनने में आ रहा है कि सलमान शाहरुख खान की फिल्म में एक कैमियो कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये बात इनके प्रशंसकों को जरुर हैरान कर देगी।
अभी हाल ही में खबर आई थी कि साल 2014 में सलमान की फिल्म 'किक' और शाहरुख की फिल्म 'फैंस' ईद के मौके पर साथ में रिलीज होंगी। जिससे इन दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस की जंग छिड़ना तय हो गया।
विज्ञापन
इससे ये भी कयास लगने लगे कि इस वार से दोनों के बीच दूरियां और बढ़ जाएंगी। लेकिन अब एक खबर आई है जिसके अनुसार शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में सलमान खान एक कैमियो कर सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फराह खान फिल्म का निर्देशन कर रही हैं और वह 'ओम शांति ओम' फिल्म की तरह इस फिल्म में भी एक मल्टीस्टारर आईटम सांग रख रही हैं। जिसमें वह सलमान खान को भी लेना चाहती हैं।
फराह को उम्मीद है कि सलमान खान इसके लिए राजी भी हो जाएंगी। क्योंकि ओम शांति ओम में भी वह फराह के एक अनुरोध पर डांस के लिए तैयार हो गए थे।
वैसे भी अपन हालिया इंटरव्यू में शाहरुख और सलमान दोनों ही एक साथ काम करने को लेकर बेहद प्रोफेशनल बयान दे रहे हैं।