इन सितारों की झोली में गिरे स्क्रीन अवार्ड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2014 के स्क्रीन अवार्ड्स काफी भव्य रहे। इस समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों की धूम रही। शाहरुख, अमिताभ, रेखा,दीपिका जैसे सितारे कार्यक्रम का हिस्सा बने।
कई श्रेणियों में फिल्मों का नॉमीनेशन किया गया। मुख्य उत्सुकता बेस्ट हीरो-हीरोइन और बेस्ट फिल्म को लेकर रही। जिसकी घोषणा समारोह के अंत में की गई। प्रतियोगियों की सूची लंबी थी। लोकप्रियता और ज्यूरी अवार्डस के आधार पर हीरो-हीरोईन के अवार्ड से नवाजा गया।
इनका निर्देशन उतरा कसौटी पर खरा
जिसमें सुजीत सरकार ने सबको पीछे छोड़ते हुए अवार्ड के हकदार बने। जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे जैसे संवदेनशील मुद्दे पर बनाई इस फिल्म के निर्देशन ने सबका दिल जीत लिया।
'भाग मिल्खा भाग' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म
100 करोड़ी क्लब की इस फिल्म ने स्क्रीन अवार्ड्स में भी अपना जादू बिखेरा और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीता।
ज्यूरी अवार्ड जीता फरहान और दीपिका ने
2013 दीपिका का साल था और इसका पुरुस्कार उनको स्क्रीन अवार्ड में भी मिला। कई फिल्मों के लिए दीपिका का नॉमीनेशन बेस्ट हीरोईन की श्रेणी में हुआ था।
जिसके तहत 'रामलीला' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए उनको ज्यूरी अवार्ड दिया गया। ज्यूरी ने फरहान अख्तर को 'भाग मिल्खा भाग' में अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया।
शाहरुख -दीपिका को लोकप्रियता का अवार्ड
फुकरी रिचा ले गई अवार्ड
प्रीतम बने बेस्ट म्यूजिशियन