तो इसलिए शाहरुख ने टाल दी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान आजकल बहुत फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। कारण वह जो कुछ भी बोल रहे हैं उससे विवाद ही खड़ा हो रहा है। मीडिया से दूर भी वह नहीं रह सकते क्योंकि 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रमोशन का टाइम है।
सलमान प्रकरण के बाद अब उनके इफ्तार पार्टी न करने ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। सूत्रों की माने तो एकता कपूर से विवाद न हो इस कारण शाहरुख ने यह पार्टी नहीं रखी।
कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि शाहरुख खान इफ्तार पार्टी मनाने वाले हैं और इस खास अवसर पर वे सलमान खान के परिवार को भी न्योता देनेवाले हैं। यह पार्टी उसी दिन होनेवाली थी। जिस दिन एकता कपूर ने अपनी इफ्तार पार्टी रखी थी।
लेकिन खबर है कि शाहरुख ने जान बूझ कर यह पार्टी नहीं मनायी। चूंकि वह नहीं चाहते थे कि फिर से मीडिया में इस बात को लेकर हंगामा बरपे।
चूंकि 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' की रिलीज को लेकर पहले ही एकता कपूर और यूटीवी में काफी तनाव हो चुका है।
यही वजह रही कि शाहरुख खान ने बिल्कुल अंतिम समय में निर्णय लिया कि वे पार्टी नहीं करेंगे। इसकी जगह उन्होंने यह पूरा दिन प्रेस के इंटरव्यू को दे दिया।