फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   safety risk on the children of stars

स्टार्स के बच्चों पर मंडराया सुरक्षा का खतरा

Sat, 20 Apr 2013 12:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Apr 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
safety risk on the children of stars

हाल ही में साजिद नाडियावाला के बच्चों को किडनैपिंग की धमकी मिली थी। इस वजह से साजिद काफी परेशान हैं। वे अपने बच्चों के साथ स्कूल में कई बॉडीगार्ड भेज रहे हैं, ताकि बच्चों की सेक्योरिटी बनी रहे।

विज्ञापन


साजिद नाडियावाला से किसी ने भारी रकम की डिमांड की है। धमकी में कहा गया है कि अगर उन्हें पैसे नहीं मिले तो उनके बच्चों की किडनैपिंग हो सकती है। हालांकि साजिद ने पुलिस में रिपोर्ट कर दी है।
विज्ञापन


इसके बावजूद वह डरे हुए हैं। साजिद को मिली ऐसी धमकी की वजह से बी टाउन के सभी माता पिता भी परेशान हो गये हैं। चूंकि बी टाउन के कई स्टार्स के बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवीना टंडन, फराह खान, अरबाज खान के बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं। सो, स्टार्स ने तय किया है कि वे कई स्थानों पर अपने बच्चों को नहीं लेकर जायेंगे। साथ ही उन्हें प्रशासन की तरफ से भी निर्देश दिया गया है कि वे पब्लिक प्लेस पर बच्चों को लेकर न जाएं।


उनसे कहा गया है कि वह बच्चों की तस्वीरें अखबारों में छपने के लिए न दें। साथ ही उन्हें पब्लिक प्लेस में भी अपने साथ न रखें।

प्रशासन ने स्टार्स से अपील की है वह खुद व्यक्तिगत रूप से बच्चों को समय देने की कोशिश कर रहे हैं। खासतौर से स्कूल छोड़ने और लाने के वक्त वे खुद उनके साथ रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed