{"_id":"ece3a3bf3d9c3a9c5102085db0fff3dd","slug":"sabana-azmi-was-upset-on-a-shooting-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कुत्ते ने याद दिला दी इस अभिनेत्री को नानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक कुत्ते ने याद दिला दी इस अभिनेत्री को नानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी अाने वाली फिल्म 'नीरजा' में अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के बारे में शबाना ने कहा, उन्हें कुत्ते पसंद नहीं हैं, इसलिए फिल्म के सेट पर एक पोमेरेनियन डॉग के साथ शूटिंग करने में असहजता हुई।
विज्ञापन
शबाना आजमी को कुत्ते जरा भी पंसद नहीं है। इसके बावजूद एक फिल्म की डिमांड के अनुसार कुत्ते का इसमे अहम रोल था। जिसके चलते शबाना को कुत्ते के साथ शूटिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
शबाना को जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह शूटिंग उनके लिए सबसे मुश्किल शूटिंग साबित होगी।
64 साल की शबाना ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, 'एक कलाकार को क्या नहीं करना पड़ता! मुझे कुत्ते पसंद नहीं, लेकिन शूटिंग के दौरान एक पोमेरेनियन डॉग मेरे ऊपर उछल-कूद करता रहा और गोद में लेने पर उसने मेरा चेहरा चाटा।
विज्ञापन