फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sa Re Ga Ma Pa fame Sharad Sharma wants to sing for Salman Khan shared his experience participating in show

Sharad Sharma: सलमान खान के लिए गाने गाना चाहते हैं शरद, साझा किया 'सारेगामापा' में हिस्सा लेने का अनुभव

Thu, 01 Jun 2023 09:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 01 Jun 2023 09:43 PM IST
सार

शरद शर्मा ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। शरद का कहना है, 'मुझे बहुत लंबी यात्रा तय करनी है। मुझे कठिन मेहनत करनी है अपना खुद का नाम बनाना है।'

विज्ञापन
Sa Re Ga Ma Pa fame Sharad Sharma wants to sing for Salman Khan shared his experience participating in show
सलमान खान-शरद शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी शो ने देश-दुनिया की प्रतिभाओं को मंच देने का काम किया है। इन्हीं शो से निकले कई सिंगर्स ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। यह सिलसिला अभी जारी है। बीते वर्ष सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'सा रे गा मा पा' में हिस्सा लेने वाले शरद शर्मा भी बॉलीवुड में अपने लिए जमीन तलाशने का सपना संजो रहे हैं। वह सुपरस्टार सलमान खान और अक्षय कुमार के लिए गाने गाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


बोले- 'लंबी यात्रा तय करनी है'
शरद शर्मा ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। शरद का कहना है, 'मुझे बहुत लंबी यात्रा तय करनी है। मुझे कठिन मेहनत करनी है और अपना खुद का नाम बनाना है। मैं बॉलीवुड में जाने के सपने देखता हूं। मेरी तमन्ना है बड़ी-बड़ी फिल्मों के गानों को अपनी आवाज से सजा सकूं।'
विज्ञापन

Rajesh Khattar: 'शाहिद कपूर ने आजतक अपने सौतेले भाई युवान का नहीं देखा चेहरा', राजेश खट्टर ने दुख किया जाहिर
विज्ञापन
विज्ञापन


साझा किया शो में हिस्सा लेने का अनुभव
सिंगर ने आगे कहा, 'मैंने कुछ वेब सीरीज में काम किया है। मगर, फिल्मों में सिंगिंग की हसरत है। मेरा एक सपना है कि मैं सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के लिए प्लेबैक सिंगिंग करूं।' एक मीडिया बातचीत में शरद ने यह बातें साझा कीं। इसके अलावा उन्होंने 'सा रे गा मा पा' में हिस्सा लेने का अपना अनुभव भी साझा किया।
Krishna Bhatt: इस हॉरर फिल्म से कृष्णा भट्ट ने निर्देशन की दुनिया में रखा कदम, यह एक्ट्रेस निभाएगी लीड रोल

दर्शकों का जताया आभार
शरद का कहना है, 'यह एक यादगार अनुभव था। वहां कई प्रतिभाशाली लोगों से मेरी मुलाकात हुई और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। शो के दौरान दर्शकों ने मुझे बेशुमार प्यार दिया, इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने फैंस को हमेशा गौरवान्वित महसूस कराऊंगा।' गौरतलब है कि शरद शर्मा इस शो के दूसरे रनरअप थे।
Rajinikanth: एक्टिंग डेब्यू को तैयार रजनीकांत के बड़े भाई, तमिल फिल्म में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed