{"_id":"6478b6f39a771763460f08e3","slug":"rajinikanth-brother-sathyanarayana-rao-gaikwad-to-make-his-acting-debut-with-a-yet-to-be-titled-film-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajinikanth: रजनीकांत के बड़े भाई 80 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू को तैयार, तमिल फिल्म में आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajinikanth: रजनीकांत के बड़े भाई 80 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू को तैयार, तमिल फिल्म में आएंगे नजर
Thu, 01 Jun 2023 08:55 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 01 Jun 2023 08:55 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत के भाई तमिल फिल्म के जरिए एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अभी इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
रजनीकांत के भाई सत्यनारायण राव करेंगे एक्टिंग डेब्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजनीकांत भारतीय सिनेमा के बड़े सितारे हैं। सुपरस्टार ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अभिनेता की बेटियों ऐश्वर्या और सौंदर्या ने भी पिता की राह पर चलते हुए इंडस्ट्री में कदम बढ़ाए। अब उनके परिवार का एक और सदस्य फिल्मी दुनिया में एंट्री लेने जा रहा है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार के भाई सत्यनारायण राव गायकवाड़ हैं।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत के भाई तमिल फिल्म के जरिए एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अभी इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं हुआ है। कृष्णगिरि में मुहूर्त पूजा के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। बता दें कि सत्यनारायण राव की उम्र 80 वर्ष है।
विज्ञापन
Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला ने क्यों छोड़ी मॉडलिंग? नेपोटिज्म पर एक्ट्रेस ने कही यह बात
विज्ञापन
बने सुपरस्टार के मददगार
सत्यनारायण राव भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन, वह मीडिया के लिए कोई नया चेहरा नहीं हैं। वह वर्ष 1970 से रजनीकांत के मेंटर हैं। सुपरस्टार रजनीकांत के संघर्ष के दिनों में उनके भाई सत्यनारायण राव ने ही उनकी खूब मदद की थी। कहा जाता है कि सत्यनारायण कई बार इंटरव्यू में भी अपने भाई के बारे में कई बातें शेयर करते नजर आते हैं।
Rajesh Khattar: 'शाहिद कपूर ने आजतक अपने सौतेले भाई युवान का नहीं देखा चेहरा', राजेश खट्टर ने दुख किया जाहिर
भाई ने फरवरी में सेलिब्रेट किया भाई का बर्थडे
रजनीकांत भी अपने भाई का बेहद सम्मान करते हैं। इसी साल फरवरी में वह अपने भाई का बर्थडे सेलिब्रेट करने बेंगलुरू भी पहुंचे थे। सिनेमा की दुनिया में रजनीकांत का योगदान किसी से छिपा नहीं है। अब जब उनके भाई भी इस इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म 'जेलर' में व्यस्त हैं।
Filmy Wrap: मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन खफा और रणबीर की बांहों में दिखीं डीपी? पढ़ें फिल्मी खबरें