फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Row breaks out over AR Rahman Chennai concernt due to mismanagement organisers say we are accountable

AR Rahman: एआर रहमान के कार्यक्रम में पसरी दिखी अव्यवस्था, संगीतकार और आयोजकों पर फूटा फैंस का गुस्सा

Mon, 11 Sep 2023 01:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Sep 2023 01:37 PM IST
सार

बता दें कि बीते रविवार को चेन्नई में रहमान का एक लाइव शो था, जिसका प्रशंसक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, जब आयोजन हुआ तो प्रंशसकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ गईं।

विज्ञापन
Row breaks out over AR Rahman Chennai concernt due to mismanagement organisers say we are accountable
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान संगीत की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उनके कार्यक्रमों में जाने के लिए फैंस के बीच अलग ही दीवानगी देखी जाती है। रविवार (10 सितंबर) को उनका चेन्नई में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फैंस की भारी भीड़ उमड़ी। लेकिन, वहां के इंतजाम इतने खराब थे कि प्रशंसकों के हाथ सिर्फ निराशा लगी। इवेंट में जमकर धक्का-मुक्की हुई और अब सोशल मीडिया पर लोग आयोजकों को खरी-खोटी सुना रहे हैं। साथ ही उनका गुस्सा एआर रहमान पर भी फूट रहा है।

विज्ञापन

RajiniKanth: रजनीकांत की अगली फिल्म 'थलाइवर 171' का एलान, 'लियो' के निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ मिलाया हाथ
विज्ञापन


खराब प्रबंधन की वजह से बढ़ी परेशानी
बता दें कि बीते रविवार को चेन्नई में रहमान का एक लाइव शो था, जिसका प्रशंसक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, जब आयोजन हुआ तो प्रंशसकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ गईं। कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें साझा कर कार्यक्रम की खराब व्यवस्था और प्रबंधन के प्रति अपना गुस्सा निकाला। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का कहना था कि उन्हें वहां पर भयावह स्थिति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Chris Evans: 'कैप्टन अमेरिका' फेम क्रिस इवांस ने गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से रचाई शादी, मौजूद रहे ये सितारे

टिकट होने पर भी न मिला प्रवेश
कार्यक्रम में आए कई लोगों ने भगदड़ जैसी स्थिति का अनुभव किया। वहीं कुछ लोगों ने कार्यक्रम में प्रवेश न कर पाने को लेकर आयोजकों पर आरोप लगाए हैं। कुछ ने कहा कि आवाज बहुत कम थी और जो लोग मंच से दूर थे, उन्हें बमुश्किल सुनाई दे रहा था। इंडस्ट्री ट्रैकर और जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ट्वीट किया, 'एआर रहमान के कॉन्सर्ट में धक्का-मुक्की वाली स्थिति। कईयों को कॉन्सर्ट से बाहर भेज दिया गया। कई लोगों को पास होने के बावजूद अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। पार्किंग भी लोगों की एक बड़ी चिंता थी, जिन्होंने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए घंटों सफर तय किया।'


मिलेंगे टिकट के पैसे?
संगीत कार्यक्रम में ऐसी अव्यवस्था देख सोशल मीडिया पर लोग आयोजकों के साथ-साथ एआर रहमान पर भी गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रहमान का लोगों को दिया गया सबसे खराब उपहार।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पैसे और उर्जा की बर्बादी। ऐसा लगा जैसे हमारे साथ बहुत बड़ा विश्वासघात हुआ है'। हालांकि, इस बीच एआर रहमान ने एक ट्वीट किया है, जिसमें कार्यक्रम में प्रवेश से वंचित रहे लोगों को टिकट का पैसा लौटाने की बात कही गई है। रहमान ने एक्स पर पोस्ट लिखा, 'आप में से जिन लोगों ने टिकट खरीदे हैं और दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के कारण प्रवेश नहीं कर पाए हैं, कृपया अपनी टिकट की कॉपी अपनी शिकायतों के साथ  arr4chennai@btos.in पर साझा करें। हमारी टीम जल्द से जल्द जवाब देगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed