{"_id":"64fec9571b411be4600417ca","slug":"captain-america-actor-chris-evans-ties-knot-with-girlfriend-alba-baptista-read-story-here-in-detail-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chris Evans: 'कैप्टन अमेरिका' फेम क्रिस इवांस ने गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से रचाई शादी, मौजूद रहे ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chris Evans: 'कैप्टन अमेरिका' फेम क्रिस इवांस ने गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से रचाई शादी, मौजूद रहे ये सितारे
Mon, 11 Sep 2023 01:31 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:31 PM IST
सार
हॉलीवुड स्टार क्रिस इवांस इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 'कैप्टन अमेरिका' फेम एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से शादी रचा ली है।
विज्ञापन
क्रिस इवांस,अल्बा बैप्टिस्टा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड स्टार क्रिस इवांस इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 'कैप्टन अमेरिका' फेम एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से शादी रचा ली है। जी हां, 9 सितंबर को मैसाचुसेट्स में प्राइवेट रेजिडेंस पर इंटिमेट सेरेमनी में दोनों ने कुछ खास मेहमानों की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई। दोनों की यह प्राइवेट वेडिंग थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल थे।
लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे क्रिस और अल्बा
क्रिस और अल्बा बैप्टिस्टा की उम्र में काफी अंतर है। क्रिस जहां 42 साल के हैं, वहीं अल्बा 26 साल की हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों एक-दूसरे को करीब दो साल से डेट कर रहे थे। दोनों के अफेयर की अफवाह पहली बार नवंबर 2022 में उड़ी थी, जब उन्हें न्यूयॉर्क शहर में एक साथ घूमते हुए देखा गया था। अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए इस साल जनवरी में क्रिस और अल्बा ने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे एक-दूसरे को 'बेबी' और 'बेब' कहते नजर आ रहे थे।
'वॉरियर नन' में एक साथ आए नजर
क्रिस और अल्बा बैप्टिस्टा की शादी में मार्वल सुपरहीरो फिल्म के कई को-स्टार्स भी शामिल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ समेत कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बता दें कि शादी की खबर को लेकर क्रिस और अल्बा के स्पोक्सपर्सन से संपर्क किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। क्रिस और अल्बा ने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'वॉरियर नन' में साथ काम किया है। दोनों ने शादी से पहले सगाई को लेकर भी अनाउंसमेंट नहीं की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- RajiniKanth: रजनीकांत की अगली फिल्म 'थलाइवर 171' का एलान, 'लियो' के निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ मिलाया हाथ