फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Director Karan Johar Childhood Photo Goes Viral On Social Media

Bollywood Celebs: आज बॉलीवुड पर राज करता है यह क्यूट बच्चा, बड़े-बड़े सितारे करते हैं सलाम! पहचाना क्या?

Mon, 06 Feb 2023 12:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Feb 2023 12:16 PM IST
सार

फोटो में नजर आ रहा हंसता-खिलखिलाता बच्चा आज इंडस्ट्री में नामी डायरेक्टर है। शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन तक तमाम सितारे इनके साथ काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Director Karan Johar Childhood Photo Goes Viral On Social Media
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आए दिन बॉलीवुड हस्तियों के बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। फैंस भी इनमें खूब दिलचस्पी लेते हैं और वायरल फोटोज में अपने चहेते सितारों को पहचानने की कोशिश करते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक बेहद क्यूट बच्चा मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, यह बच्चा कोई एक्टर नहीं, बल्कि नामी डायरेक्टर है। इस बच्चे के पास आज के वक्त में बड़े-बड़े स्टार्स काम मांगने के लिए लाइन में लगे रहते हैं। अगर आप अब भी नहीं पहचान पाए तो हम आपको बताते हैं...

विज्ञापन


फोटो में नजर आ रहा हंसता-खिलखिलाता बच्चा इंडस्ट्री का बहुत बड़ा डायरेक्टर बन चुका है। शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन तक तमाम सितारे इनके साथ काम कर चुके हैं। इन पर कई बार नेपोटिज्म के आरोप भी लगे हैं। अब तो आप पक्का समझ ही गए होंगे! जी हां, यह प्यारा सा बच्चा कोई और नहीं, बल्कि मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर हैं।
विज्ञापन

New TV Show: प्रीतम और टीनू वर्मा पर कलर्स ने लगाया टीआरपी का सबसे बड़ा दांव, जानिए क्या है नए शो की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


करण जौहर पिछले कई वर्षों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले वह कई शानदार फिल्में बना चुके हैं। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, ए दिल है मुश्किल, स्टूडेंट ऑफ द ईयर समेत कई शानदार फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया है। बॉलीवुड के तमाम स्टारकिड्स को डेब्यू उन्होंने ही कराया है। 
Lata Mangeshkar: सैंड आर्टिस्ट ने स्वर कोकिला को दी श्रद्धांजलि, समुद्र किनारे रेत पर उकेरी तस्वीर

करण जौहर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि, उनके दो जुड़वा बच्चे हैं-यश और रूही। करण वर्ष 2015 में सेरोगेसी के जरिए पिता बने। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर इस वक्त अपनी फिल्म 'रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में है। करण द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अहम रोल में नजर आएंगे।
Grammy Awards 2023: ग्रैमी में बियॉन्से का दबदबा, रिकी ने बढ़ाया भारत का मान तो चूकीं पंडित रवि शंकर की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed