फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rishi Kapoor Told journalists To Leave book launching Event

बुक लॉन्चिंग इवेंट में भड़के ऋषि कपूर, पत्रकारों के लिए कही ये बात

Sat, 16 Dec 2017 07:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sat, 16 Dec 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Told journalists To Leave book launching Event

ऐक्टर ऋषि कपूर अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा ही एक बयान इस बार उन्होंने पत्रकारों को लेकर दिया है। 14 दिसंबर को ऋषि कपूर अपने पिता राज कपूर की 93वीं जयंती पर बुक लॉन्च कर रहे थे।  जिसकी लेखिका ऋषि कपूर की बहन रितु नंदा हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें: 1921 का गाना हुआ रिलीज, करण कुंद्र ने जरीन खान से कहा 'सुन ले जरा'
विज्ञापन


बुक लॉन्चिंग इवेंट के दौरान ऋषि कपूर ने वहां मौजूद पत्राकारों पर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि आप लोग कौन हैं। जब पत्राकरों ने अपनी पहचान बताई, तो ऋषि उन्हें 'मुफ्त की दारू' कहते हुए आगे बढ़ गए। ऋषि के जाते ही उनके सुरक्षाकर्मी वहां आ गए और उन्होंने पत्रकारों को बाहर जाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आप तो जानते हैं कि ऋषि कपूर का रवैया कैसा है

Rishi Kapoor Told journalists To Leave book launching Event

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी पत्रकारों को बुक पब्लिशर की ओर से आमंत्रित किया गया था। पत्रकारों के साथ हुई इस बदसलूकी के बारे में जब पब्लिशर्स के एक प्रतिनिधि को मिली तो वह बीच-बचाव के लिए आया। 

वहीं सुरक्षाकर्मी ने कहा कि आप तो जानते हैं कि ऋषि कपूर का रवैया कैसा है। वह दो बार हमारे होटल में पहले भी दो बार सीन क्रिएट कर चुके हैं। हालांकि इस घटना के लिए पब्लिशर ने पत्रकारों से माफी मांगी। इवेंट शुरू होने के बाद पत्रकारों को दूबारा बुलाया गया, लेकिन उन्होंने इवेंट में जाने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed