फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ridhiema Tiwari speaks on baby planning says If child is written in my destiny things will planned by Almighty

Ridhiema Tiwari: बेबी प्लानिंग पर रिद्धिमा तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऊपरवाले ने चीजें तय की होंगी

Tue, 18 Jul 2023 12:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Jul 2023 12:52 PM IST
सार

रिद्धिमा का कहना है कि फिलहाल वह और उनके पति अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दोनों खुश हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि किस्मत में बच्चा होगा तो ऊपर वाले ने प्लानिंग की ही होगी।

विज्ञापन
Ridhiema Tiwari speaks on baby planning says If child is written in my destiny things will planned by Almighty
रिद्धिमा तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री रिद्धिमा तिवारी और जस्करन सिंह वर्ष 2018 में विवाह बंधन में बंधे थे। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेबी प्लानिंग को लेकर बात की। एक्ट्रेस का कहना है कि फिलहाल वह और जस्करन करियर पर फोकस कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एग फ्रीज कराने के आइडिया पर भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन


फिलहाल करियर पर है ध्यान
रिद्धिमा ने बेबी प्लानिंग को लेकर कहा, 'अगर मेरी किस्मत में बच्चा होगा, तो यह सभी चीजें ऊपर वाले ने ही प्लान की होंगी। मैं किसी भी चीज के लिए जबरदस्ती नहीं कर रही हूं और न ही ऐसा महसूस कर रही हूं कि मैं अपनी जिंदगी में किसी चीज को मिस कर रही हूं'। रिद्धिमा ने आगे कहा कि वह और उनके पति दोनों ही इस वक्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं'। रिद्धिमा ने आगे कहा, 'मेरे पति अपने काम से खुश हैं। वह निर्देशक मेघना गुलजार के साथ एक फिल्म कर रहे हैं। मैं भी खुश हूं। हम अभी बच्चा नहीं चाहते और न ही ऐसी जिंदगी चाहते हैं जहां बच्चे को पालने के लिए हम चिंता से गुजरें, वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि हमने इसकी प्लानिंग नहीं की। ये सब नहीं हो सकता मुझसे'।
विज्ञापन

Kangana Vijay: विजय सेतुपति ने कंगना रणौत संग मिलाया हाथ? किसी ने किया सपोर्ट तो कोई लगा रहा क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वालों को नहीं कोई दिक्कत
शादीशुदा जोड़ों पर पैरेंट्स बनने के लिए जहां तक सोसाइटी के प्रेशर की बात है तो रिद्धिमा पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है, 'मेरे से इस बारे में सवाल करने के लिए लोगों के पास हिम्मत नहीं है, क्योंकि उन्हें पता है कि बच्चे को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्हें मैं और मेरे पति कैसा जवाब देंगे। मेरे लिए सिर्फ मेरा परिवार मायने रखता है और उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। यहां तक कि मेरे ससुराल वाले भी खुश हैं और उनके लिए हमारी खुशियां सबसे ऊपर हैं।'
Ajmer 92: 'लड़कियां जिस दर्द से गुजरीं, हमने वह दिखाया है', 'अजमेर 92' को लेकर बोले निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह

बच्चा गोद लेने की प्लानिंग?
हाल के दिनों में कई महिलाओं ने अपने करियर को प्राथमिकता पर रखा है, उन्होंने भविष्य में गर्भधारण करने के लिए अपने एग फ्रीज करने का विकल्प चुना है। हालांकि, रिद्धिमा तिवारी का मानना है कि फिलहाल वह इसकी जरूरत नहीं समझती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं अभी इतनी बड़ी नहीं हुई कि एग फ्रीजिंग के बारे में सोचूं। मैं इन सब चीजों के बारे में नहीं सोचती। अगर जरूरत होगी तो मैं एक बच्चा गोद ले लूंगी।'
Salman Khan: सिगरेट पीते हुए फोटो लीक होने के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 2' छोड़ रहे सलमान खान? जानें सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed