फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pushpendra Singh talks About his upcoming directorial Ajmer 92 says Its not a propaganda film

Ajmer 92: 'लड़कियां जिस दर्द से गुजरीं, हमने वह दिखाया है', 'अजमेर 92' को लेकर बोले निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह

Tue, 18 Jul 2023 11:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Jul 2023 11:19 AM IST
सार

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान पुष्पेंद्र सिंह ने कहा, 'इस फिल्म को रिलीज करने में हम लोग तमाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई लोगों को लगता है कि यह फिल्म एक खास समुदाय के खिलाफ है, लेकिन ये सच नहीं है'।

विज्ञापन
Pushpendra Singh talks About his upcoming directorial Ajmer 92 says Its not a propaganda film
'अजमेर 92', पुष्पेंद्र सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'अजमेर 92' का जब से एलान हुआ है तब से यह चर्चा में है। यह फिल्म साल 1992 में हुए अजमेर स्कैंडल पर आधारित है, जब युवतियों को ब्लैकमेल कर उनके साथ बलात्कार जैसा घिनौना कृत्य किया गया और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। इस फिल्म का निर्देशन पुष्पेंद्र सिंह ने किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। उनका आरोप है कि यह फिल्म एक समुदाय विशेष करने की साजिश है! इस पर अब पुष्पेंद्र सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

रिलीज में आ रही दिक्कत
एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान पुष्पेंद्र सिंह ने कहा, 'इस फिल्म को रिलीज करने में हम लोग तमाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई लोगों को लगता है कि यह फिल्म एक खास समुदाय के खिलाफ है, लेकिन ये सच नहीं है। यह प्रोपेगेंडा फिल्म नहीं है। हम इस फिल्म के जरिए सिर्फ वह दिखाना चाहते हैं, जो हमारी लड़कियों ने फेस किया। फिल्म के जरिए हम उस दर्द से दुनिया को रूबरू कराना चाहते हैं, जो उन्होंने सहा'।
Kangana Vijay: विजय सेतुपति ने कंगना रणौत संग मिलाया हाथ? यूजर ने कहा- भगवान आपको शक्ति दें

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर हो चुका है रिलीज
पुष्पेंद्र सिंह ने आगे कहा, 'हमारा उद्देश्य लोगों की भावनाओं को आहत करना नहीं है।' बता दें कि सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जो बेचैन कर देने वाला है। इसमें अजमेर में घटी उस काली सच्चाई से पर्दा उठाया गया है, जिसने मासूम लड़कियों की जिंदगियां बर्बाद करके रख दीं। इसमें 1987 से 1992 तक के समय को दिखाया गया है। उस वक्त अजमेर में कॉलेज में पढ़ने वाली 250 लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ था।
Dunki: शाहरुख खान की 'डंकी' पर आया नया अपडेट, तापसी पन्नू ने फिल्म को लेकर बताई यह बात

विज्ञापन

इस दिन आएगी फिल्म
'अजमेर 92'  रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी है। पुष्पेंद्र सिंह ने जहां इस फिल्म का निर्देशन किया है तो इसके प्रोड्यूसर नवर्देश्वर तिवारी हैं। फिल्म को 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में करण शर्मा, सुमित सिंह, जरीना वहाब, बृजेंद्र काल, सैयाजी शिंदे और मनोज जोशी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
Kiara Advani: शादी के बाद और अधिक महत्वकांशी हो गई हैं कियारा, बोलीं- सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिलती है प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed