फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rhea Chakraborty enjoyed bike ride with alleged lover Nikhil Kamath video went viral got trolled

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने कथित प्रेमी निखिल के साथ लिया बाइक राइड का मजा, वीडियो वायरल, हुईं ट्रोल

Sat, 17 Aug 2024 03:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 17 Aug 2024 03:29 PM IST
सार

रिया चक्रवर्ती एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। अभिनेत्री को कथित प्रेमी निखिल कामथ के साथ बाइक राइड का लुत्फ उठाते देखा गया है। 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty enjoyed bike ride with alleged lover Nikhil Kamath video went viral got trolled
रिया चक्रवर्ती-निखिल कामथ स्पॉटेड - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रिया चक्रवर्ती एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कथित तौर पर अभिनेत्री के जीवन में प्यार ने दोबारा दस्तक दी है। इसी बीच रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसमें वह रुमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ बाइक राइड का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। वायरल क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। 

विज्ञापन

रुमर्ड प्रेमी के साथ बाइक राइड पर निकलीं रिया 

वायरल वीडियो में रिया मुंबई में अपने कथित प्रेमी निखिल के साथ बाइक की सवारी का आनंद लेती देखी जा रही हैं। कैजुअल कपड़े पहने और काला फेस मास्क लगाकर इस जोड़े को शहर में साथ में घूमते देखा गया। वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद, नेटिजन्स ने रिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'एक और रहस्यमयी आत्महत्या होने वाली है।' दूसरे ने कहा, 'इसके साथ क्वालिटी टाइम बिताना मतलब मौत को दावत देना।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'मैडम जान है तो जहान है, हैलमेट तो लगा लीजिए।' वहीं, कुछ ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह का नाम लेकर रिया को ताना मारा है। 

विज्ञापन


Kolkata Doctor Case: कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म मामले में फूटा रणदीप हुड्डा का गुस्सा, बोले- बस अब बहुत हो गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


रिश्ते में होने की अफवाहों ने पकड़ा तूल 

रिया और निखिल के रोमांस की अफवाहें तब उड़ने लगीं जब दोनों को कॉमेडियन तन्मय भट्ट के साथ एक पार्टी में साथ पहुंचते देखा गया। चक्रवर्ती को डेट करने से पहले निखिल मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे थे। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था और ऐसा कहा गया था कि वे एक साथ रहने लगे थे। यह जोड़ी अज्ञात कारणों से अलग हो गई। निखिल को लेकर कहा जाता है कि वह भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति और प्रमुख स्टॉक ब्रोकरेज और वित्तीय सेवा कंपनी जेरोधा के सह-संस्थापक हैं। 

76th Primetime Emmy Awards: यूजीन और डैन लैवी संभालेंगे मेजबानी की कमान, भारत में कब और कहां उठा सकेंगे लुत्फ?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed