फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   76th Primetime Emmy Awards Eugene and Dan Levy will host when and where to watch this event streaming in india

76th Primetime Emmy Awards: यूजीन और डैन लैवी संभालेंगे मेजबानी की कमान, भारत में कब और कहां उठा सकेंगे लुत्फ?

Sat, 17 Aug 2024 02:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 17 Aug 2024 02:42 PM IST
सार

76वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स की मेजबानी की कमान एमी विजेता सिटकॉम शिट्स क्रीक के यूजीन लेवी और डैन लेवी संभालेंगे। आइए जानते हैं कि आप भारत में अवॉर्ड शो का लुत्फ कब और कहां उठा सकेंगे-
 

विज्ञापन
76th Primetime Emmy Awards Eugene and Dan Levy will host when and where to watch this event streaming in india
यूजीन लेवी और डैन लेवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

76वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स की मेजबानी की कमान एमी विजेता सिटकॉम शिट्स क्रीक के यूजीन लेवी और डैन लेवी संभालेंगे। वे पहले पिता-पुत्र की जोड़ी हैं जिन्हें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स के मेजबान के रूप में नामित किया गया है। पुरस्कार समारोह 15 सितंबर को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में होगा। यह 16 सितंबर को भारत में स्ट्रीम होगा। जो लोग प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह को देखने के लिए उत्सुक हैं वह ओटीटी पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। आइए इस अवॉर्ड शो के समय और भारत में यह कहां और कितने बजे प्रसारित होगा, जान लेते हैं-

विज्ञापन

भारत में कब और कहां देख सकेंगे अवॉर्ड शो?

यूजीन लेवी और डैन लेवी द्वारा आयोजित 76वां प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स भारत में लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम होगा। इसे सुबह साढ़े पांच बजे स्ट्रीम किया जाएगा। आप अपनी ओटीटीप्ले प्रीमियम सदस्यता के साथ भी इसे देख सकते हैं। एक आधिकारिक बयान में, पिता-पुत्र की जोड़ी ने पुरस्कार शो की मेजबानी को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'हम टेलीविजन के इस असाधारण सीजन के लिए रोमांचित हैं। 15 सितंबर को आप सभी के साथ शाम बिताने का इंतजार नहीं कर सकता।'

विज्ञापन


KBC 16: अमिताभ बच्चन के शो में सिमरन ने जीते महज एक लाख बीस हजार, इस सवाल की वजह से खेल छोड़ने का लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्रेगो ने साझा की खुशी 

दूसरी ओर, टेलीविजन अकादमी के चेयरपर्सन क्रिस अब्रेगो ने कहा कि टीम एमी मंच पर मेजबान के रूप में कॉमेडी प्रतिभा की दो पीढ़ियों का स्वागत करने के लिए रोमांचित है। उन्होंने कहा कि यूजीन और डैन लेवी स्क्रीन पर मनोरंजक क्षण बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि वे मंच पर एक साथ बहुत उत्साहित होंगे। अब्रेगो ने कहा, 'मैं एमी प्रशंसकों के यह देखने का इंतजार नहीं कर सकता कि उनके पास हम सभी के लिए क्या है।'


Stree 2: धुआंधार ओपनिंग के बाद भी 'स्त्री 2' की रफ्तार कायम, दो दिन में सौ करोड़ के पार पहुंची

जेसी कॉलिन्स समेत इन दिग्गजों ने भी दी बधाई 

जेसी कॉलिन्स एंटरटेनमेंट के लिए जेसी कॉलिन्स, डायोन हार्मन और जेने रौजन-क्ले ने भी पुरस्कार शो की मेजबानी करने वाले यूजीन और डैन के बारे में एक बयान साझा किया। उन्हें लगा कि पिता-पुत्र की जोड़ी 76वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स की मेजबानी के लिए बिल्कुल सही है। वे दर्शकों को एक यादगार अनुभव का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यूजीन और डैन बड़े समारोह के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed