{"_id":"bf3614c48923f6933e7adcd55eb7b665","slug":"rgv-s-daughter-revathi-s-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज करेगी राम गोपाल वर्मा की बेटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लव मैरिज करेगी राम गोपाल वर्मा की बेटी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्म के चर्चित निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा की बेटी की शादी की तारीख तय हो गई। रामू की बेटी रेवती वर्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रणव से लव मैरिज करने जा रही हैं।
विज्ञापन
रेवती वर्मा 15 अगस्त को एक सादगीपूर्ण समारोह में चिकित्सक प्रणव संग परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। यह शादी पूरी तरह से पारिवारिक ही होगी। इस शादी में सिर्फ दोनों परिवार के करीबी लोग ही शामिल होंगे।
विज्ञापन
मेडिकल की छात्रा रेवती की जनवरी में उसके ब्वॉयफ्रेंड प्रणव से सगाई हुई थी। उनके बीच लगभग एक साल से अफेयर चल रहा था। अब जाकर शादी की तारीख तय हो गई है।
विज्ञापन
परिवार की सूत्रों के अनुसार इस विवाह में फिल्मी सितारे शामिल नहीं होंगे। परिवार के बहुत करीबी व खास लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। दुबई के रहने वाले प्रणव के माता-पिता भी पेशे से चिकित्सक हैं।
हो सकता है कि फिल्म इंडस्ट्री के अपने साथियों के लिए राम गोपाल वर्मा द्वारा किसी पार्टी का आयोजन किया जाए। शादी का कार्यक्रम हैदराबाद में होगा।