‘धुरंधर’ से जुड़ी एक और फिल्म बना रहे हैं आदित्य धर! थिएटर्स में हो सकती है रिलीज, जानें क्या होगी कहानी?
Dhurandhar Movie: ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ के बाद आदित्य धर फैंस के लिए एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो थिएटर्स में रिलीज हो सकती है। जानिए इसमें क्या होगा खास।
विस्तार
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर अब अपनी सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर कुछ नया और हटकर करने की तैयारी में हैं। हिंदुस्तान टाइम्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इस फिल्म के बिहाइंड द सीन्स (BTS) यानी पर्दे के पीछे की पूरी कहानी को एक अलग फिल्म के रूप में थिएटर में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
फिल्म में क्या होगा खास
इस खास फिल्म में दर्शकों को शूटिंग के अनदेखे पल, मेकिंग की झलकियां और स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देखने को मिलेंगे। खास बात ये है कि रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारों के इंटरव्यू भी पहली बार इसी फिल्म में दिखाए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि मेकर्स इस बीटीएस फुटेज और इंटरव्यू को मिलाकर एक फुल-लेंथ फीचर फिल्म बना रहे हैं, जिसे 2026 के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। बाद में इसे OTT पर भी रिलीज किया जाएगा।
पहली बार होगा ऐसा!
दिलचस्प बात ये है कि फिल्म की टीम अभी किसी भी तरह के मीडिया इंटरव्यू नहीं दे रही है, क्योंकि वे चाहते हैं कि दर्शक पहली बार सब कुछ इसी फिल्म में देखें। साथ ही, मेकर्स इस बात का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं कि रिलीज से पहले कोई भी बीटीएस वीडियो लीक न हो।
अगर ऐसा होता है, तो ये भारतीय सिनेमा में पहली बार होगा जब किसी फिल्म की ‘मेकिंग’ को ही बड़े पर्दे पर एक अलग फिल्म की तरह दिखाया जाएगा।