फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rekha classic film umrao jaan directed by Muzaffar Ali re release event many bollywood stars visit

Umrao Jaan: उमराव जान की री-रिलीज पर दिखी रेखा-तब्बू की गहरी दोस्ती, अनिल कपूर के साथ किए डांस मूव्स

Thu, 26 Jun 2025 09:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 26 Jun 2025 09:14 PM IST
सार

Umrao Jaan Re Release Event: निर्देशक मुजफ्फर अली की फिल्म 'उमराव जान' फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है। इस खास इवेंट पर रेखा समेत कई स्टार्स ने शिरकत की।

विज्ञापन
rekha classic film umrao jaan directed by Muzaffar Ali re release event many bollywood stars visit
उमराव जान इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेखा और फारुख शेख की फिल्म 'उमराव जान' 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रेखा का शानदार डांस और दिलकश अदाएं कोई नहीं भुला पाया है। इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है, जिसे लेकर मुंबई में एक इवेंट ऑर्गनाइज किया गया। इस इवेंट में रेखा के अलावा कई सितारों ने शिरकत की है। 
विज्ञापन

रेखा के डांस मूव्स
आज मुंबई में रेखा की फिल्म 'उमराव जान' की री-रिलीज का इवेंट हो रहा है, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शिरकत कर रहे हैं। वहीं रेखा की प्रेजेंस ने सभी का दिल जीत लिया। पैपराजी के कहने पर रेखा ने 'उमराव जान' के डांस स्टेप किए और साथ ही उनका शुक्रिया भी किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


     
विज्ञापन
विज्ञापन

ए आर रहमान
उमराव जान के री-रीलीज इवेंट पर प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान ने भी शिरकत की। इस दौरान रहमान ने रेखा के साथ सेल्फी खिंची। रेखा के साथ रहमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस फायर और लाल दिल वाले इमोजी बरसा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन

फिल्म उमराव जान
उमराव जान 1981 में रिलीज हुई थी। वहीं अब इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म मिर्जा हादी रुस्वा के उपन्यास उमराव जान ‘अदा’ पर आधारित है। इस बात को लेकर आज भी विवाद है कि उमराव जान कोई वास्तविक चरित्र था या फिर मिर्जा हादी रुस्वा की कल्पना। 

नुसरत भारुचा
फिल्म 'उमराव जान' के रि-रिलीज इवेंट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भारुचा ने भी शिरकत की। इस दौरान नुसरत ने अनारकली सूट कैरी किया, जो फिल्म उमराव जान में रेखा की ड्रेस से मिला-जुलता नजर आया। नुसरत का यह देसी लुक फैंस को बेहद पसंद आया 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)


फातिमा सना शेख
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी खूबसूरत पारंपरिक ड्रेस में 'उमराव जान ' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस दौरान फातिमा ने व्हाइट और सिल्वर रंग का सूट पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


रेखा ने पैपराजी के साथ दिए पोज
इस इवेंट के दौरान रेखा ने पैपराजी के साथ तस्वीरें क्लिक कीं और उनका दिन बना दिया। यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, जिस पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


खुशी कपूर
उमराव जान की 
शाही शान से प्रेरित खुशी कपूर ने भी अपने स्टाइलिश अंदाज में सभी को चौंका दिया। इस दौरान खुशी ने गोल्डन रंग की मॉर्डन ड्रेस कैरी की, जिसमें खुशी बेहद ही खूबसूरत दिखीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


तब्बू
उमराव जान की रि-रिलीज पर तब्बू ने भी शिरकत की। इस दौरान तब्बू और रेखी की दोस्ती देखने लायक रही। दोनों ने एक-दूसरे को कसकर गले लगाया और इस शानदार पल को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस इवेंट पर तब्बू ने रेड रंग का लहंगा कैरी किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


अनिल कपूर
उमराव जान के इस इवेंट पर अनिल कपूर भी शाही अंदाज में नजर आए। इस दौरान रेखा ने अनिल के साथ एक डांस स्टेप किया, जो फैंस के दिलों में बस गया है। सिंपल लुक में भी अनिल बेहद हैंडसम दिखे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed