Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon welcomed the Supreme Court revised order on stray dogs know details

Raveena Tandon: 'डोगेश भाई! तुम आगे बढ़ो', आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का रवीना टंडन ने किया स्वागत

Sat, 23 Aug 2025 09:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Aug 2025 09:49 AM IST
सार

SC Revised Order On Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर अपना संशोधित आदेश सुनाया है। कोर्ट के इस फैसले का रवीना टंडन ने स्वागत करते हुए सराहना की है।

विज्ञापन
Raveena Tandon welcomed the Supreme Court revised order on stray dogs know details
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को लेकर निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अपने पहले के निर्देश में संशोधन करते हुए आदेश दिया है कि आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण करने के बाद उन्हें उन क्षेत्रों में वापस छोड़ दिया जाए, जहां से उन्हें उठाया गया था। कोर्ट ने शुक्रवार 22 अगस्त को अपने फैसले में कहा कि केवल बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर होम में रखा जाएगा। इस फैसले पर रवीना टंडन ने खुशी जताई है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

लिखा- 'अब सद्बुद्धि आ गई है'
रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर सुप्रीम कोर्ट के संशोधित फैसले की सराहना की है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'डोगेश भाई! तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं'। आगे लिखा है, 'अब सद्बुद्धि आ गई है। धन्यवाद सीजेआई (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया), सुप्रीम कोर्ट। अब यह भी सुनिश्चित करें कि टीकाकरण और नसबंदी के लिए आवंटित कार्यक्रम और धनराशि का सही ढंग से क्रियान्वयन हो'।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीर दास ने भी दिया रिएक्शन
एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर रिएक्ट किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ करते हुए लिखा है, 'कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और फिर सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए भारत की सर्वोच्च न्यायलय का बहुत-बहुत शुक्रिया। उम्मीद है कि नगर पालिका उनके लिए फीडिंग एरियाज बनाने के काम में तेजी लाएगी।' 

विज्ञापन

रुपाली गांगुली बोलीं- 'आभारी हूं'
'अनुपमा' फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'यह कम्पैशन के लिए एक बड़ी जीत है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश में संशोधन करने और आवारा कुत्तों की नसबंदी और उन्हें छोड़ने की अनुमति देने के लिए आभारी हूं। ये कदम लोगों को ना सिर्फ रैबीज और खतरनाक कुत्तों से बचाता है, बल्कि हमारे मूख-बधिर साथियों को सम्मान के साथ जीने का अवसर भी देता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed