फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon talk about her film Maatr rape scene

मातृ फिल्म के इस एक सीन की वजह से उड़ गई थी रवीना टंडन के रातों की नींद

Sun, 14 Oct 2018 07:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon talk about her film Maatr rape scene
raveena tandon
बॉलीवुड में 27 साल से अभिनय कर रहीं रवीना की गिनती आज वरिष्ठ अभिनेत्रियों में होती है। अपने समय की बेहतरीन अभिनेत्री ने तमाम तरह के रोल निभाए हैं। 1991 में सलमान के अपोजिट फिल्म पत्थर के फूल से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री के मुताबिक एक फिल्म के रेप सीन ने उन्हें भीतर तक झकझोर कर रख दिया था।
विज्ञापन


2017 में रिलीज फिल्म मातृ में रवीना की भूमिका बेहद दमदार थी, लेकिन इसके एक रेप सीन को फिल्माने में उनकी जान निकल गई। अभिनेत्री रवीना के अनुसार कई बार रेप के सीन तो इतने भयावह थे कि उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। रवीना ने फिल्म की शूटिंग के बाद बताया था कि वह फिल्म में किए गए एक रेप सीन की शूटिंग की वजह से कई रातों तक ठीक से सो नहीं पाईं।
विज्ञापन


इस सीन को दोबारा डब करने के बाद तो वह और भी परेशान हो गई थीं। हालत ऐसी थी कि कई रातें उन्होंने रोते-रोते काटीं। वैसे तो फिल्मों में रेप सीन देना अभिनय का हिस्सा है, लेकिन यह उतना आसान नहीं है जितना दर्शकों को लगता है। बता दें कि 43 साल की हो चुकीं रवीना टंडन करीब 100 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली ही फिल्म ‘पत्थर के फूल’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उन्हें न्यू फेस ऑफ  द ईयर चुना गया था। हिंदी फिल्मों के अलावा रवीना तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed