फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rasha thadani and abhay verma starrer laikey laikaa poster released

Laikey Laikaa: राशा थडानी ने शेयर किया 'लईकी-लईका' का पोस्टर, रिलीज डेट काे लेकर दी खास जानकारी

Tue, 13 Jan 2026 07:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 13 Jan 2026 07:45 PM IST
सार

राशा थडानी और अभय वर्मा की अपकमिंग फिल्म 'लईकी लईका' का पोस्टर रिलीज हो चुका है। भले ही इस पोस्टर में किसी का चेहरा नजर नहीं आ रहा पर इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

विज्ञापन
rasha thadani and abhay verma starrer laikey laikaa poster released
फिल्म 'लईकी लईका' का पोस्टर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और 'मुंज्या’ फेम एक्टर अभय वर्मा की अगली फिल्म 'लईकी लईका' है। मंगलवार को इस फिल्म के मेकर्स ने पहला पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में फिल्म से जुड़े किसी कलाकार का चेहरा नजर नहीं आ रहा पर फिर भी इसने सबका ध्यान आकर्षित किया है।
विज्ञापन

rasha thadani and abhay verma starrer laikey laikaa poster released
फिल्म 'लईकी लईका' का पोस्टर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम
पोस्टर में क्या है खास ?
फिल्म के पोस्टर में मेकर्स ने दोनों एक्टर्स का लुक छिपाते हुए एक बड़ी हिंट दी है। पोस्टर को रेट्रो लुक दिया गया है, ठीक वैसे ही जैसे 90 के दशक में दीवारों पर आर्ट वर्क किए जाते थे। इसमें स्नीकर शूज पहने एक लड़का और एक लड़की कपल की तरह खड़े हुए हैं। दोनों के जूतों पर खून बिखरा हुआ है। इस पोस्टर से तो ऐसी हिंट मिलती है कि फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी ही नहीं है। इसमें दोनों के रिश्तों के बीच कोई खतरनाक मोड़ भी यकीनन आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमांस के साथ एक्शन की भी मिल सकती है झलक
अब इस फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद फैंस और दर्शकों को इसके टीजर का भी बखूबी इंतजार है। बहरहाल, पोस्टर देखने के बाद सभी यह अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म में रोमांस के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा।  
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
सौरभ गुप्ता निर्देशित 'लईकी लईका' में राशा और अभय लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह 2026 की गर्मियों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed