फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rapper Badshah recently opened up on ADVICE HE GOT FROM Shah Rukh Khan

Badshah: जब बादशाह को शाहरुख ने दी पास्ता बनाने की सलाह, कहा- तू गाने मत बना, अगर...

Sun, 01 Dec 2024 02:45 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 01 Dec 2024 02:45 PM IST
सार


Badshah: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके स्वभाव के लिए काफी पसंद किया जाता है। हाल में ही मशहूर रैपर गायक ने कहा कि जब वह रचनात्मक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब शाहरुख खान ने उन्हें दिलचस्प सलाह दी थी। 
 

विज्ञापन
Rapper Badshah recently opened up on ADVICE HE GOT FROM Shah Rukh Khan
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विज्ञापन

दशकों से अपने शानदार अभिनय और व्यक्तित्व से शाहरुख खान लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वह अपने आप में एक संस्था हैं, जो अपनी लोकप्रियता से लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं। फैंस के अलावा कई मशहूर हस्तियां भी उनकी सफलता से काफी ज्यादा प्रेरित होती हैं, जो खुलकर इसे लेकर बात भी करते हैं। हाल में ही मशहूर रैपर-गायक बादशाह ने शाहरुख के द्वारा उन्हें दिए गए सलाह को लेकर बात की है, जब वह रचनात्मक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे थे। 

बादशाह को शाहरुख से मिली पास्ता बनाने की सलाह
हाल में ही बादशाह ने शाहरुख खान से मिली सलाह को याद करते हुए बताया कैसे उन्होंने गायक को कठिन समय से निपटने में मदद की। बादशाह ने बताया कि शाहरुख ने उन्हें रचनात्मक रूप से कठिन दौर के लिए 4 साल तक पास्ता बनाना सीखने की सलाह दी थी और कहा था कि इससे उन्हें असफलता से उबरने के लिए प्रेरणा मिलेगी। फीवर एफएम के साथ हाल ही के एक पॉडकास्ट में, बादशाह ने एक फ्लाइट यात्रा का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान से हुई मुलाकात को याद किया। बादशाह ने साझा किया कि वह दिशाहीन महसूस कर रहे थे क्योंकि वह रचनात्मक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे थे।
विज्ञापन

Jawan in Japan: जापान में दिखी 'जवान' की धूम, शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल तक शाहरुख ने सिर्फ पास्ता बनाया
बादशाह ने शाहरुख से बात करते हुए याद किया कि कैसे उनके गाने उतने अच्छे नहीं थे। काम से चार साल के अंतराल का जिक्र करते हुए किंग अभिनेता ने एक उदाहरण दिया कि कैसे उन्होंने खाना पकाने का फैसला किया और ब्रेक के दौरान सालों तक पास्ता बनाने की पूरी कोशिश की। शाहरुख की सलाह का हवाला देते हुए रैपर ने कहा, "तू गाने मत बना। मैंने 4 साल सिर्फ पास्ता बनाना सीखा। मन से नहीं बन रहे तो मत बना। चार साल मैंने पास्ता बनाने के अलावा कुछ नहीं सीखा।" 
Diljit Dosanjh: शाहरुख के बड़े फैन हैं दिलजीत दोसांझ, केकेआर के नारे के साथ बढ़ाया कोलकाता का उत्साह
बादशाह ने बताया मुक्तिदायक अहसास
बादशाह ने इसे एक मुक्तिदायक अहसास बताया। इस बीच, इससे पहले, वैरायटी के साथ एक इंटरव्यू में, शाहरुख खान ने इस बारे में खुलकर बात की कि उन्होंने 2018 में जीरो के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला क्यों किया। शाहरुख ने खुलासा किया कि यह उनकी फिल्मों की असफलता नहीं थी, बल्कि वह एक साल तक अभिनय नहीं करना चाहते थे। बात करें शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की, तो आखिरी बार वो 2023 में राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आए थे। शाहरुख के पास अब सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म किंग भी है। वहीं, बादशाह ने हाल में ही अपना  गाना मोरनी रिलीज किया है। 
Alia Bhatt Christmas: आलिया भट्ट ने सजाया क्रिसमस ट्री, अपना राहा और रणबीर के नाम की दिखाई झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed