Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranvir Shorey Takes A Dig At Podcaster Says People Expect Me To Show Up And Not Talk Too Much

रणवीर शौरी ने पॉडकास्ट कल्चर पर कसा तंज, बोले- ‘लोग बुलाते हैं, पर बोलने को मना करते हैं’; फैंस ने की ये अपील

Wed, 15 Apr 2026 10:58 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 15 Apr 2026 10:58 PM IST
सार

Ranvir Shorey: रणवीर शौरी ने पॉडकास्ट कल्चर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उनके इस खुलासे ने एक नई बहस को जन्म दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Ranvir Shorey Takes A Dig At Podcaster Says People Expect Me To Show Up And Not Talk Too Much
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर शौरी हाल ही में रजत कपूर की फिल्म 'एवरीबॉडी लव्स सोहराब हांडा' में नजर आए हैं। इसमें उनके साथ विनय पाठक भी प्रमुख भूमिका में दिखाई दिए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है। इस बीच रणवीर शौरी ने पॉडकास्ट को लेकर एक पोस्ट किया, जिसके बाद पॉडकास्ट कल्चर को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन

पॉडकास्ट को लेकर वायरल हुई रणवीर शौरी की पोस्ट
अपनी बात बेबाकी से कहने के लिए मशहूर शौरी ने अपने प्रमोशन के दौरान का एक अनोखा अनुभव साझा किया। उन्होंने पॉडकास्ट को लेकर अपने एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कुछ लोग मुझसे उम्मीद करते हैं कि मैं किसी नई फिल्म के प्रमोशन के लिए पॉडकास्ट पर आऊं और ज्यादा बात न करूं। इस दुनिया को खुश करना नामुमकिन है।’ व्यंग्य से भरी रणवीर की यह टिप्पणी तुरंत वायरल हो गई। इस पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। वहीं पॉडकास्ट कल्चर को लेकर भी एक बहस शुरू हो गई।

विज्ञापन

 

 

फैंस ने की पॉडकास्टर का नाम रिवील करने की अपील
उनके पोस्ट ने ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने तो पॉडकास्ट के प्रारूप पर ही सवाल उठाते हुए कहा, ‘फिर पॉडकास्ट का मतलब ही क्या रह गया? कृपया उस व्यक्ति का पर्दाफाश करें।’ दूसरे ने कहा, ‘अपने ट्वीट को एडिट करें और उसका नाम लिखें। बस इतना ही। हम अपना काम आगे करेंगे।’ वहीं कई अन्य यूजर्स ने भी रणवीर शौरी से ऐसे पॉडकास्ट में न जाने की अपील की। हालांकि, रणवीर ने किसी विशेष पॉडकास्ट या निर्माता का नाम नहीं लिया। लेकिन इस अस्पष्टता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अटकलों और चर्चाओं को और हवा दे दी।





Trending Videos

Ranvir Shorey Takes A Dig At Podcaster Says People Expect Me To Show Up And Not Talk Too Much
एवरीबॉडी लव्स सोहराब हांडा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी है ‘एवरीबॉडी लव्स सोहराब हांडा’ की कहानी
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर शौरी हाल ही में ‘एवरीबॉडी लव्स सोहराब हांडा’ में नजर आए हैं। रजत कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है। फिल्म एक मर्डर-मिस्ट्री है। जिसमें एक हिल स्टेशन पर 15 दोस्तों के बीच हुई हत्या और 14 संदिग्धों की कहानी को रोमांचक तरीके से पेश किया गया है। फिल्म को क्रिटिक्स ने सराहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed