क्रिसमस पर आमने-सामने होंगे रणवीर-रणबीर और शाहरुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल क्रिसमस पर रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म पीके की जबरदस्त सफलता को देखते हुए आने वाले क्रिसमस पर अपनी फिल्म की रिलीज को लेकर बॉलीवुड में घमासान मचा हुआ है। इसको लेकर रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और शाहरुख खान आमने सामने आ गए हैं।
खबर है कि इस क्रिसमस पर बॉलीवुड के तीन फ़िल्मी दिग्गजों के बीच सिने-स्क्रीन पर घमासान मचने जा रहा है और ये तीन दिग्गज होंगे शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह।
तीनों स्टार्स की बड़ी फिल्में टकराएंगी क्रिसमस पर
'पीके' की सफलता ने बॉलीवुड के पूरे गणित को बदल कर रख दिया है। इसलिए ही क्रिसमस पर रिलीज को लेकर बॉलीवुड के स्टार आमने सामने आ गए हैं।
खबर है कि 'रोहित शेट्टी मोस्ट पॉपुलर तारीखों को पहले से ही इंगेज होता देख क्रिसमस पर अपनी फिल्म रिलीज करना चाहते हैं। लेकिन अगर ऐसा होता है तो उनकी फिल्म, इम्तियाज अली की 'तमाशा' और संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' के साथ टकराना तय है।
रोहित की इस फिल्म में शाहरुख लीड रोल में है। 'तमाशा' में जहां रणवीर सिंह लीड रोल में हैं वहीं फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
शाहरुख चाहते हैं क्रिसमस पर रिलीज हो फिल्म
आमिर की फिल्म पीके की सफलता को देखकर अब शाहरुख भी अपनी फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज करना चाहते हैं। इसी मुद्दे पर बात करने के लिए रोहित शेट्टी हाल ही में शाहरुख से मिले चुके हैं, क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग मार्च या अप्रैल में शुरू हो जाएगी।
खबर है कि शाहरुख खान चाहते हैं कि उनकी फिल्म क्रिसमस पर ही रिलीज हो। शाहरुख और रोहित शेट्टी ने आपस में मिलकर चीजों को तय कर लिया है और फिल्म को क्रिसमस पर ही रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट शुरू भी नहीं हुआ है इसलिए यह काफी हद तय नहीं है।
हालांकि इस से पहले भी रणबीर-दीपिका की तमाशा और रणवीर-दीपिका की बाजीराव मस्तानी के एक ही दिन रिलीज होने को लेकर भी सवाल खड़े हो चुके हैं। लेकिन ऐसे में रोहित की फिल्म भी उसी दिन रिलीज होने से लगता है सिने-स्क्रीन पर बड़े निर्माता-दिग्गजों की वार छिड़ने वाली है।