फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh talks on Deepika Padukone's depression

जब दीपिका पादुकोण के लिए रोने लगे रणबीर सिंह

Thu, 23 Apr 2015 04:19 PM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh talks on Deepika Padukone's depression

ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी सार्वजनिक जगहों पर एक-दूसरे के बारे में खुलकर बात कर रही है। हाल ही में दीपिका ने रणवीर की आदतों के बारे में बात की थी। अब रणवीर सिंह ने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण पर खुलकर बात की है।

विज्ञापन


रणवीर सिंह ने एक हिन्दी दैनिक को दिए गए साक्षात्कार में दीपिका की जमकर तारीफ की है और उन्हें बहादुर लड़की बताया है। उन्होंने बताया कि वे दीपिका का वो टीवी शो देखकर रो पड़े थे, जिसमें वो अपने डिप्रेशन को लेकर बात कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दीपिका ने जिस तरह से खुद को उस भयावह परिस्थिति से उबारा, मैं उनका मुरीद हो गया। इतना ही नहीं रणबीर ने कहा कि दीपिका की इस खूबी और साहस ने मुझे जिंदगीभर के लिए जीत लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब दीपिका को लेकर गुस्से लाल हो गए रणवीर

Ranveer Singh talks on Deepika Padukone's depression

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण को लेकर कितने गंभीर हैं, यह उनके इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल, उन्हीं दिनों एक लेख प्रकाशित हुआ था, जिसमें रणवीर सिंह को भी दीपिका के साथ डिप्रेशन का शिकार बताया गया था।

उसके बारे में रणवीर बताते हैं कि उन्हें अब तक वो लेख याद है। वो बताते हैं कि उस अफवाह को लेकर वह बेहद गुस्से में थे। वो बताते हैं कि किसी से उन्होंने अपने को संभाला। वरना वो उस लेख लिखने वाले को थप्पड़ मारने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed