{"_id":"5c90544fbdec2276d05c018c","slug":"ranveer-singh-special-holi-gift-for-fans-launches-stickers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह का फैंस को होली का तोहफा, बनाई दमदार स्पेशल जिफ तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह का फैंस को होली का तोहफा, बनाई दमदार स्पेशल जिफ तस्वीरें
Tue, 19 Mar 2019 08:01 AM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 19 Mar 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
ranveer singh
हिंदी सिनेमा में रणवीर सिंह ने अपनी नई पहचान बनाई है। अपनी हर फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी मौजूदगी मजबूत करते जा रहे रणवीर अपनी हर फिल्म में नए प्रयोग कर रहे हैं। अब रणवीर अपने प्रशंसकों के लिए होली का एक शानदार तोहफा लेकर आए हैं।
विज्ञापन
रणवीर सिंह जिफ (जीआईएफ) आधारित अपना सिग्नेचर स्टाइल लाने जा रहे हैं, इसके लिए उनकी टीम ने एक अनोखा स्टिकर बनाया है। रणवीर की टीम का कहना है, ‘रणवीर लोगों से बहुत प्यार और उत्साह से सीधे जुड़े रहते हैं। वह लगातार फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुनिया भर के 40 मिलियन से अधिक प्रशंसकों के साथ जुड़े हुए हैं। इस इनोवेशन के साथ यूजर्स विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर रणवीर सिंह की छवियों के सहारे अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकेंगे।’
विज्ञापन