{"_id":"5b829b0442c79246773eae1c","slug":"ranveer-singh-film-simmba-first-motion-poster-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में पहली बार आ रहा है 'मस्तमौला पुलिसवाला', मोशन पोस्टर में दिखा 'सिंबा' का असली अवतार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में पहली बार आ रहा है 'मस्तमौला पुलिसवाला', मोशन पोस्टर में दिखा 'सिंबा' का असली अवतार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
simmba
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सिंबा' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं । रोहित शेट्टी की इस फिल्म से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान डेब्यू करने जा रही हैं । फिल्म में सारा, रणवीर सिंह की हीरोइन होंगी । फिल्म में रणवीर एक मस्तमौला पुलिस वाले की भूमिका में होंगे ।
अभी तक इस फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है । पोस्टर में रणवीर सिंह कार के ऊपर बैठ टशन दिखा रहे हैं । साथ ही आस-पास केसरिया रंग के कपड़े पहने कुछ लोग बाइक पर बैठे हैं ।
विज्ञापन
इस पोस्टर को रणवीर सिंह ने अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया । रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ‘इस दिसम्बर…वूमेन पॉवर…रोहित शेट्टी के स्टाइल में।' कुछ महीने पहले हैदराबाद में ही इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई थी और बहुत जल्द इसके दूसरे शेड्यूल की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।

This December...WOMAN POWER...ROHIT SHETTY ISHHHHTYLE!!!#SaraAliKhan #RohitShetty @karanjohar @DharmaMovies @RelianceEnt @rspicturez @SimmbaTheFilm pic.twitter.com/HTsRVLw9WP
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) August 26, 2018
विज्ञापन
इस पोस्टर को रणवीर सिंह ने अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया । रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ‘इस दिसम्बर…वूमेन पॉवर…रोहित शेट्टी के स्टाइल में।' कुछ महीने पहले हैदराबाद में ही इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई थी और बहुत जल्द इसके दूसरे शेड्यूल की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।
फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के साथ रणवीर अपनी शादी की तैयारियों में भी जुटे हैं । खबरों की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे । दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी करने का फैसला लिया है ।