फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh film Gully Boy song is become Chartbuster of 2019

'अपना टाइम आएगा' बना साल 2019 का पहला चार्टबस्टर

Sat, 16 Mar 2019 10:39 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 16 Mar 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh film Gully Boy song is become Chartbuster of 2019
Gully Boy film - फोटो : twitter
साल 2019 का सबसे हिट गाना अब तक का कौन सा है? ये सवाल पूछे जाने पर जाहिर है आपका ध्यान अरिजीत सिंह, हनी सिंह, अभय जोधापुरकर या किसी दूसरे गायक की तरफ जा सकता है लेकिन साल का पहला सुपरहिट गायक कोई गायक नहीं बल्कि अभिनेता रणवीर सिंह हैं। जी हां, रणवीर सिंह का फिल्म गली ब्वॉय के लिए गाया रैप सॉन्ग अपना टाइम आएगा पिछले छह हफ्तों से सारे चार्ट्स पर टॉप के गानों में बना हुआ है।
विज्ञापन


इस रैप सॉन्ग के बारे में रणवीर कहते हैं, ‘अपना टाइम आएगा' गाना रिलीज के बाद ऐसा फ्रेज बन गया है जिसे हर कोई हर कहीं इस्तेमाल कर रहा है। ये शब्दों का ही कमाल है कि ये गाना लोगों का इतना पसंद आया और गायन में मेरी पहली ही कोशिश को लोग इतना सराहेंगे, मैंने कभी सोचा भी नहीं था। मुझे खुशी इस बात की भी है कि हिंदुस्तानी हिप हॉप ने आखिरकार अपनी जगह श्रोताओं के बीच बना ली और ये गाना रैप को मुख्यधारा में ले आया।’
विज्ञापन


रीमिक्स और रिक्रिएशन के हिंदी सिनेमा संगीत के दौर में अपना टाइम आएगा ने एक नई बहस को भी जन्म दिया है। इस गाने ने उन तमाम म्यूजिक कंपनियों की भी बोलती बंद की है जो कहते रहे हैं कि नए गानों में दम नहीं दिखता इसीलिए वह रीमिक्स पर ज्यादा जोर देते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed