{"_id":"091366f2-c8fb-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"ranveer-arjun-still-avoid-each-other-socially","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसको एवाइड कर रहे हैं दीपिका और रणवीर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसको एवाइड कर रहे हैं दीपिका और रणवीर?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 30 May 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह इन दिनों फिल्मों से जुडे कार्यक्रमों में फिल्म इंडस्ट्री की एक नयी जोड़ी को एवाइड कर रहे हैं। यह जोड़ी अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर की है।
विज्ञापन
पिछले कई समारोह में ऐसा देखा जा रहा है कि जब रणवीर सिंह के सामने यह दोनों पड़ते हैं रणवीर सिंह वहां से हटने का प्रयास करते हैं। इनमें एक औपचारिक हाय-हैलो भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक करन जौहर की पार्टी में भी ऐसा नजारा देखने को मिला। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोन यहां पहले से ही मौजूद थे। लेकिन जब अनुष्का और अर्जुन कपूर की जोड़ी यहां पहुंची तो इन दोनों ने ऐसा प्रयास किया कि इनकी आंखे चार न हों।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोन के साथ अफेयर की बातें आने के बाद रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के बीच वैसे ही अनबन हो गयी थी। लेकिन लोग अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के बीच टकराव की वजह समझ नहीं पा रहे हैं।
हालांकि रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'गुंडे' में साथ काम करते हुए दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।