{"_id":"cbcfac78-74d2-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"rani-mukherji-became-rani-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो रानी मुखर्जी हो गयीं रानी चोपड़ा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लो रानी मुखर्जी हो गयीं रानी चोपड़ा!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Feb 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी मुखर्जी के आदित्य चोपड़ा से अफेयर की बातें लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं। न तो इन दोनों की तरफ से इस बारे में कोई सफाई आयी और न ही खंडन। पिछले दिनों यश चोपड़ा की स्मृति में हुए एक कार्यक्रम में एक मजेदार घटना घटी। शत्रुघन सिन्हा ने रानी मुखर्जी को रानी चोपड़ा कह दिया। इस बात पर सभी लोग हंस पड़े। मजे की बात यह रही कि रानी मुखर्जी की तरफ से इस बात का कोई खंडन नहीं किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यश चोपड़ा की मूर्ति के अनावरण के मौके पर मैं उनके परिवार को प्रणाम करता हूं विशेषकर पैम चोपड़ा जी, उदय चोपड़ा, उनके बच्चों को, रिश्तेदारों को और रानी चोपड़ा को। इस बीच शत्रुघ्न सिन्हा को पीछे से किसी ने आदित्य चोपड़ा का नाम याद दिलाया।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने कहा कि पीछे से कोई कह रहा है कि आदित्य चोपड़ा का नाम आप भूल गए। मैं भला उनका नाम कैसे भूल सकता हूं। जब मैने रानी चोपड़ा का नाम लिया तो ज़ाहिर है कि आदित्य चोपड़ा का नाम भी लूंगा। शत्रुघन की यह बात सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। इसके बाद मंच पर आयीं रानी मुखर्जी ने अपने को चोपड़ा कहने पर कोई सफाई नहीं दी। उन्होंने बस इतना कहा कि यश अंकल हम आपको मिस करते हैं। अब इस बात के मतलब इंडस्ट्री भी खूब निकालेगी और आप भी।
विज्ञापन