फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rani mukherji avoid public foram after marriage

हनीमून के बाद भी क्यों छिप रहे हैं रानी और आदित्य

Tue, 06 May 2014 10:58 AM IST
Updated Tue, 06 May 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
rani mukherji avoid public foram after marriage

यूं तो रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा को सबने देखा है। लेकिन जब से उनकी शादी की खबरें आई है, लोगों की उनमें खासी दिलचस्पी है। वह देखना चाहते हैं कि जोड़े के रूप में ये दोनों कैसे दिखाई देते हैं।

विज्ञापन


मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर उनके घरों तक फोटोग्राफर आंख गड़ाए बैठे हैं कि कब यह नवविवाहित जोड़ा पहुंचे और उसकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर कर ली जाएं। परंतु ऐसा लग रहा है कि रानी और आदि भी उन्हें कोई मौका नहीं देना चाहते हैं। दोनों के मुंबई पहुंचने का कोई पक्का कार्यक्रम किसी के पास नहीं है और
विज्ञापन

ऊंची हुईं घरों की दीवारें

rani mukherji avoid public foram after marriage

दूसरे आदित्य के घर को अब किले के जैसा रूप दे दिया गया है। पहले से ऊंची दीवारों को और ऊंचा कर दिया गया है कि कोई झांक न सके। साथ ही घर के आस-पास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

सूत्रों का कहना है कि रानी और आदित्य इसी हफ्ते मुंबई पहुंचने वाले हैं और वे नहीं चाहते कि उनकी तस्वीरें सार्वजनिक हो जाएं। आदित्य के बंगले के चक्कर लगाने वाले फोटोग्राफरों का कहना है कि वहां दीवारें पहले से ऊंची कर दी गई हैं और उनसे भी ऊंचाई पर सफेद पर्दे टांग दिए गए हैं कि अंदर का कुछ भी किसी को नजर न आए।

विज्ञापन

हो गया है हनीमून

rani mukherji avoid public foram after marriage

उल्लेखनीय है कि रानी और आदित्य की शादी की खबर 21 अप्रैल को आई थी, जिसमें कहा गया था कि दोनों ने इटली में सबकी नजरों से दूर विवाह रचा लिया है। इसके बाद दोनों के लंदन जाकर हनीमून मनाने की खबरें हैं। रानी के नजदीकी सूत्रों की मानें तो यह जोड़ा इस हफ्ते कभी भी लंदन से मुंबई लौट सकता है। यहां पर दोनों फिल्मी दुनिया के लोगों को जोरदार पार्टी देंगे। जिसका सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed