{"_id":"082ec65325468ad7c317acbaf10a22a9","slug":"rani-mukharji-says-thanks-to-his-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद रानी ने चाहने वालों को कहा थैंक्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद रानी ने चाहने वालों को कहा थैंक्स
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Apr 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
रानी मुखर्जी ने शादी के बाद उन सभी को थैंक्स कहा है जो उनको चाहते हैं। आखिर इस बात का मतलब ही क्या है?
विज्ञापन
कहाँ तो रानी और आदित्य चोपड़ा की शादी को लेकर इतने समय से अटकलें चली आ रही थी हालाँकि 14 फरवरी को भी कहा जा रहा था कि दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन इन सभी अटकलों पर दोनों ने इतने चुपके से चुप्पी लगाईं कि दोनों के ज्यादातर परिवार वालों को इसकी भनक तक नही लगी।
शादी के बाद रानी ने अपने चाहने वालों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं अपनी जिंदगी का यह सबसे ख़ुशी वाला दिन अपने उन सभी फैंस के साथ बाँटना बेहद पसंद करुँगी जिन्होंने मेरे अब तक के जीवन में मुझे इतना प्रेम दिया।
विज्ञापन
परिवार के कुछ बेहद करीबी सदस्यों के साथ इटालियन देश में हुई यह शादी बहुत खूबसूरत थी। वह व्यक्ति जिन्हें मैंने बहुत याद किया वह यश अंकल है।