फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rani mukharji's birthday

आखिर क्यों टल जाती है रानी मुखर्जी की शादी

Fri, 21 Mar 2014 02:25 PM IST
Updated Fri, 21 Mar 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
rani mukharji's birthday

खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी यूं तो काबिल अदाकारा के तौर पर बॉलीवुड में पहचान मिली है लेकिन इसके अलावा रानी अपनी शादी की खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रही हैं।

विज्ञापन


रानी मुखर्जी की शादी की खबरें पिछले दस सालों से आ रही हैं लेकिन उनकी डोली अभी तक नहीं उठी है। हम आपको बता रहे हैं कि कब कब आई रानी की शादी की खबरें।

विज्ञापन

गोविंद संग शादी की उड़ी थी अफगाह

rani mukharji's birthday

रानी मुखर्जी जब सफलता का स्वाद चख ही रहीं थी उनका नाम गोविंदा के साथ जोड़ा गया। सन 2003 में ये खबरें भी आईं कि रानी की वजह से गोविंदा का घर टूट रहा है और वह अपनी पत्नी को छोड़ रहे हैं।

गोविंदा संग रानी की शादी की खबरें लंबे समय तक छाई रहीं। लेकिन बाद में इसमें कोई दम नहीं निकला।

आमिर खान संग भी शादी की खबरें

rani mukharji's birthday

'गुलाम' फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रानी और आमिर की दोस्ती ने काफी चर्चा बटोरी। बाद में अफगाहों का बाजार गर्म रहा कि बात दोस्ती से कहीं आगे जा रही है और आमिर और रानी शादी करने की सोच रहे हैं।

लेकिन रानी की आमिर से भी शादी की बात झूठी ही निकली। रानी आज भी आमिर की अच्छी दोस्त हैं।

विज्ञापन

आदित्य चोपड़ा संग गंभीर रहा रिश्ता

rani mukharji's birthday

यश चोपड़ा के पहले से ही शादीशुदा बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा के साथ रानी का अफेयर सबसे लंबा रहा। इन दोनों का रिश्ता तो कायम है पर बात शादी तक नहीं पंहुच पाई है।

कई बार इनकी शादी की पुख्ता खबरें आ चुकी है जो बेदम ही साबित हुई। पिछले चार सालों से हर साल रानी और आदित्य की शादी की खबर आई है पर एक बार भी सच साबित नहीं हुई।

इस साल वेलेंटाइन डे पर था रानी की शादी का दावा

rani mukharji's birthday

यश चोपड़ा के निधन के बाद उनकी पत्नी पामेला ने रानी को बहू के रुप में स्वीकार कर लिया है और आदित्य के घर पर रानी को अक्सर देखा भी जाता है।

इन खबरों के साथ ही ये बात पूरी तरह से बी-टाउन में फैल गई कि वेलेंटाइन डे पर रानी और आदित्य की शादी पक्की हो गई है। यहां तक की कार्ड तक छप जाने की खबरें आई लेकिन हर बार की तरह इस खबर में भी कोई सच्चाई नहीं निकली।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed