शादी से पहले ही चलने लगा रानी मुखर्जी का हुकुम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स में रानी मुखर्जी की कितनी चलती है यह बात किसी से छुपी नहीं है। आदित्य चोपड़ा के साथ उनकी शादी अभी भले ही नहीं हुई है लेकिन रानी का हुक्म यहां हर कोई मानता है।
अब चर्चा है कि रानी ने अपने भाई राजा मुखर्जी को यशराज की कंपनी में काम पर लगवा दिया है। जी हां, राजा मुखर्जी अभी तक टीवी के लिए सीरियल बनाते थे। परंतु उन्हें लगता है कि फिल्म में हाथ आजमाना चाहिए तो उन्होंने बहन से यह इच्छा जाहिर की।
बात काट दी रानी मुखर्जी की?
रानी ने तुरंत आदित्य से बात की। परंतु आदित्य को लगा कि राजा को एकदम से कोई फिल्म नहीं दी जा सकती, लेकिन माना भी कैसे करें? सो आदि ने प्यार से रानी को समझाया कि तुम्हारे भाई को पहले किसी अच्छी फिल्म में असिस्टेंट के काम पर लगवा दिया जाए। रानी मान गईं।
राजा रानी के बड़े भाई हैं।बताया जा रहा है कि राजा को अब यशराज के बैनर तले बन रही शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ में निर्देशक मनीष शर्मा का असिस्टेंट बना दिया गया है।
तो क्या रानी बनेंगी निर्देशक
इस फिल्म में ‘शुद्ध देसी रोमांस’ वाली वानी कपूर शाहरुख की हीरोइन होंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त है। यह जुलाई में शुरू होगी। मनीष शर्मा ‘बैंड बाजा बारात’ जैसी फिल्म बना चुके हैं। अब देखना यह होगा कि कब यशराज से राजा मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की घोषणा होती है? यशराज से जुड़े सूत्र इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।